पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Complete Preparation Of The District Administration To Protect People From Kernonavirus Training Given To Employees In Departments

काेरोनावायरस से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी, विभागों में मुलाजिमों को दी गई ट्रेनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस के प्रभाव के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने जिले में सर्जिकल कम प्रोटेक्टिव मास्क, हैंड सैनिटाइजर और ग्लब्ज की जमाखोरी व कालाबाजारी की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने सेहत विभाग, पुलिस डिपार्टमेंट और खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इससे संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है।

डीसी ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रभाव को देखते हुए सरकार ने इन वस्तुओं को असेंशियल कमोडिटी (आवश्यक वस्तुओं) की सूची में डाल दिया है, जिसके बाद अब इन वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं की जा सकती। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन उत्पादों का कारोबार करने वाले डीलर्स के गोदामों व दुकानों में चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि इन वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी किसी कीमत पर न हो। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का कोई भी मामला फिरोजपुर में सामने आया तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ असेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते कई दुकानदार इन वस्तुओं की शार्टेज दिखाकर इन्हें मनमाने दामों पर बेच रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हैंड सैनेटाइजर, प्रोटेक्टिव मास्क और गलव्स के दामों व उपलब्धता लेकर किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन दिन-रात स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किया सेमिनार

गिद्दड़बाहा|नेहरु युवा केंद्र मुक्तसर के जिला यूथ कोआर्डिनेटर कोमल निगम और लेखाकार प्रीतिका जुनेजा के निर्देशानुसार दशमेश वेलफेयर और स्पोर्ट्स क्लब मधीर द्वारा नगर निवासियों और पंचायत के सहयोग से गांव में सेमिनार लगाकर लोगों को काेरोना वॉयरस के लक्षणों और इससे बचाव संबधी लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के एसआई चरनजीत सिंह और जगरूप सिंह ने लोगों को बताया कि काेरोना वॉयरस के मुख्य लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट, सरदर्द और निमोनिया होना है। उन्होंने बताया इस वॉयरस लक्षणों व इससे बचाव संबधी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की जानकारी हित इश्तिहार और पर्चे भी बांटे जा रहे हैं और अस्पताल में अलग आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। इस मौके पर आए हुए मेहमानों को क्लब द्वारा यादगारी चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से हरदीश गिल और रमनदीप कौर, जनकराज के अलावा पंचायत मेंबर और क्लब मेंबर उपस्थित थे।


जिसको जुकाम-खांसी है उससे एक मीटर दूर रहें

फिरोजपुर|सीनियर मेडिकल अफसर फिरोजशाह डाॅ. वनिता भुल्लर के दिशा निर्देशानुसार कम्युनिटी हेल्थ अफसर सुरिन्दर कौर ने गांव वलूर में कोरोना वायरस के बारे लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सुरिन्दर कौर ने बताया कि यदि किसी को खांसी या जुकाम है तो उससे 1 मीटर की दूरी बना कर रखनी चाहिए।

मलोट के एसडीएम ने दवाई विक्रेताओं के साथ की मीटिंग

मलोट|मलोट के एसडीएम गोपाल सिंह ने आज उपमंडल के दवाई विक्रेताओं से बैठक की व उन्हें हिदायत की है कि किसी भी मेडिकल उत्पाद की कालाबाजारी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मास्क, सैनिटाइजर की बिक्री अगर किसी को निर्धारित रेट से ज्यादा की तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को अपील की है कि वह काेरोना वॉयरस से घबराएं न बल्कि सचेत रहें।


गिद्दड़बाहा में कैंप लगा किया जागरूक

गिद्दड़बाहा|स्थानीय नगर कौंसिल कार्यालय ने काेरोनावाॅयरस संबंधी जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से स्थानीय जीजीएस काॅलेज मैनेजमेंट व जीजीएस डिग्री काॅलेज में जगरूकता कैंप लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के जसविंदर सिंह जस्सी ने बताया कि करोना पशु-पक्षियों से मानव तक पहुंचा एक वायरस है, जो कि चीन से शुरू होकर अब तक 120 देशों में फैल चुका है। जिसके साथ सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गला खराब और बुख्खार जैसी समस्याऐं पेश होती है। उन्होंने उपस्थिति लाेगाें काे वायरस से बचाव संबंधी विस्तार सहित जानकारी दी। इस मौके पर काॅलेज की प्रिंसिपल डॉ.कमलप्रीत कौर, रंजीत सिंह, धरमिंदर सिंह, रमनदीप बराड़, गुरपाल सिंह, करन कुमार व निरलेप सिंह मौजूद थे।

मास्क, हैंड सैनिटाइजर व ग्लब्ज की जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई ः डीसी

भास्कर न्यूज| मुक्तसर

काेरोनावायरस से लोगों को बचाने व उन्हें जागरूक करने के लिए जिले के सभी सरकारी विभागों को सेहत विभाग ने सिखलाई कार्यक्रम शुरू किया है। यह जानकारी डीसी एमके अराविंद कुमार ने विभिन्न विभागाें के अधिकारियाें के साथ बैठक में दी। इस अवसर पर संदीप कुमार एडीसी, एचएस सरां एडीसी, गोपाल सिंह एसडीएम, डॉ. रंजू सिंगला जिला सेहत अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने कहा कि लोगों को काेरोना वॉयरस से बचाने के लिए सभी विभागों के नोडल अधिकारियों से सेहत विभाग द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले पड़ाव में माल विभाग में कार्य कर रहे पटवारी, पंचायत सचिव, सहकारी विभाग के कर्मचारियों, खेतीबाड़ी के अमले, आंगनबाड़ी वर्करों को सिखलाई दी जाएगी। हर विभाग में काेरोना वॉयरस के बचाव के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने के आदेश दिए। सेहत विभाग को हिदायत दी गई है कि जिले में चल रहे प्राइवेट अस्पतालों का पूरा रिकॉर्ड चेक करें। उन्होंने खुराक, सप्लाई विभाग व ड्रग इंस्पेक्टर को हिदायत की है कि वह मर्चेंट यूनियनों के पदाधिकारियों से तालमेल करने का कोई भी मास्क, दस्ताने व सेनिटाइजर का सामान एमआरपी रेटों से अधिक न बेचे। उन्होंने कहा कि अगर कोई मेडिकल स्टोर वाले करियाना का सामान बेचने वाले मास्क या सेनिटाइजर का सामान एमआरपी से अधिक रेटों पर बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस संस्था व सेहत विभाग द्वारा बताया कि लोगों को काेरोनावॉयरस के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में मोबाइल मेडिकल वैनें कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों को अपील की है कि वह काेरोना वॉयरस संबंधी कोई झूठी अफवाह न फैलाएं।

विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मीटिंग करते हुए डीसी एमके अराविंद।

सेहत विभाग को हिदायत, जिले में प्राइवेट अस्पतालों का चेक करें रिकॉर्ड
खबरें और भी हैं...