- Hindi News
- National
- Firozpur News Contract Workers39 Strike Today At 18 Depots In Punjab For Laying Buses Under Kilometer Scheme
किलोमीटर स्कीम के तहत बसें डालने पर आज पंजाब के 18 डिपो में कांट्रेक्ट वर्करों की हड़ताल
किलोमीटर स्कीम के तहत बसें डालने के विरोध में पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने फिरोजपुर सहित पंजाब के 18 डिपाे शुक्रवार को पूर्ण रूप से बंद करने का ऐलान किया है। यूनियन के राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने बताया कि पंजाब रोडवेज पनबस में विभाग द्वारा प्राइवेट कंपनी की बसों के कारण विभाग को लाखों रुपए का चुना लग रहा है जिसके विरोध में पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज विभाग को किलोमीटर वाली प्राइवेट बसों को न डालने का नोटिस दे दिया था लेकिन विभाग द्वारा चलाई गई बसों के कारण दस हजार किलो मीटर चलने पर प्रतिमाह कंपनी को 6.90 पैसे प्रति किलो मीटर देने पड़ते हैं जिसके तहत प्रति बस 13 से 14 हजार किलोमीटर दूरी तय करती है जिसके चलते कंपनी को एक लाख रुपए देना पड़ता है। पांच वर्षों में 60 लाख रुपए कंपनी को दे दिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम वाली बसों को 4.5 केपीएल के हिसाब से डीजल दीया जाता है लेकिन पनबस बसों को माडल के हिसाब के साथ 5 केपीएल के हिसाब के साथ डीजल दिया जाता है। इस हिसाब के साथ प्रति माह 30 हजार रुपए का डीजल अधीक डाला जाता है। जिस हिसाब के साथ पांच वर्षों में 60 लाख रुपए किलो मीटर और 18 लाख रुपए डीजल के टोटल 78 से 80 लाख रुपए कंपनी को दे दिए जाते है और बस फिर कंपनी की है ना कि रोजवेज की। इस लिए कंपनी की बसो को बंद किया जाए और विभाग द्वारा नई बसें डाली जाए तो सरकार का खजाना भरेगा ना कि खाली होगा। इसी कड़ी के चलते शुक्रवार को पंजाब के 18 डिपुओं सहित फिरोजपुर डिपाे को पूर्ण रुप से बंद कर हड़ताल की जाएगी।