पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abohar News Cooperation Of Police To Curb Drug Trafficking Sho Sunil Kumar

नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए करेंपुलिस का सहयोग : एसएचओ सुनील कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी फाजिल्का हरजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार द्वारा पंच, सरपंचों, नंबरदारों व चौकीदारों के साथ एक बैठक गांव खुईयांसरवर के पंचायत घर में की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खुईयां सरवर, सप्पांवाली, तेलुपुरा, हरिपुरा, दौलतपुरा आदि गांवों में लोगों की समस्याओं के हल के लिए फील्ड अफसर तैनात किया गया है, ताकि इन गांवों के लोगों की पुलिस विभाग संबंधी शिकायतों का तुरंत निपटारा हो सके। इन गांवों में पंचों-सरपंचों व नंबरदारों से आपसी तालमेल एवं गांव की जानकारी के लिए एक-एक फील्ड आफिसर नियुक्त किया गया है। यह आफिसर जनता के सहयोग के लिए लगाया गया है ताकि जन संपर्क के माध्यम से लोगों की शिकायतों को निपटाया जा सके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में फंसने से बचाने के लिए और नशा तस्करी को खत्म करने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग करना जरूरी है क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना अकेली पुलिस इस पर नकेल नहीं कस सकती। इस अवसर पर गांव दौलतपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह, खुईयांसरवर के सरपंच मंगत राम, गांव सप्पांवाली के सरपंच बलराम, गांव हरीपुरा के सरपंच सुनीता रानी, जवाला राम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...