कोरोनावायरस संबंधी स्वास्थ्यकर्मचारियों को किया जागरूक
सिविल सर्जन फाजिल्का डाॅ. सुरिन्दर सिंह के आदेशों और एसएमओ डाॅ. बबीता के योग्य नेतृत्व में पीएचसी जंड वाला भीमे शाह के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का अरविन्दरपाल सिंह संधू के पैत्रीक गांव खुड़ज में कोरोना वायरस के लक्षणों और बचाव संबंधी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के निर्देशों अनुसार कोई भी व्यक्ति जो पिछले दिनों में चीन दौरे पर गया, चीन के रास्ते से भारत आया या संदिग्ध मरीज के संपंर्क में आया है, परिवारों के साथ संबंध रखकर उन के स्वास्थ्य पर रोजमर्रा की लगातार नजर रखी जा रही है। उनको यह भी कहा जा रहा है कि यदि बीमारी के लक्षण नहीं हैं, तो भी दो सप्ताह घर से बाहर या ओर लोगों के संपर्क में न जाएं। इस मौके डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का के पिता गुरलाल सिंह संधू पूर्व सरपंच, पंचायत सेक्रेटरी दौलत राम, लखविन्दर सिंह, जसपाल सिंह मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर उपस्थित थे।