- Hindi News
- National
- Firozpur News Dc Conducted A Macro Drill To Deal With The Coronavirus Said No Need To Fear Rescue Is The Only Solution
डीसी ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए माॅक ड्रिल करवाई, बोले...डरने की जरूरत नहीं, बचाव ही उपाय
कोरोना वायरस के साथ पूरे करने के लिए सेहत सहूलियतों का रिव्यू करने के लिए डिप्टी कमिशनर कुलवंत सिंह की ओर से इस सम्बन्धित माॅक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान पहले कंट्रोल रूम पर फोन करके कोरोना वायरस के शकी मरीज की जानकारी दी गई और जानकारी मिलते ही सेहत विभाग की टीम एंबुलेंस में मरीज के बताए टिकाने पर पहुंची। सेहत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मरीज से बीमारी के लक्षण, उसकी और उसके पारिवारिक सदस्यों आदि सम्बन्धित अपेक्षित जानकारी लेने उपरांत उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पहुंच कर माहिर डाक्टर की ओर से मरीज का चेकअप किया गया। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि यह एक मोक ड्रिल थी, जिसमें यदि जिलें में कोई कोरोना वायरस के साथ प्रभावित होता है तो उसे किस तरह इलाज मुहैया करवाया जायेगा उस सम्बन्धित प्रेक्टिकल करके देखा गया था। उन्होंने बताया कि जिले में कोई भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं है और किसी को भी करोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जिले के समूह अस्पतालों में कोरोना वायरस सम्बन्धित सेहत सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए आइसोलेशन वार्ड पहले ही स्थापित कर दिए गए हैं। इसके अलावा लगातार सेहत विभाग की तरफ से स्कूलों, कालेजों और गांवों में लोगों को इस बीमारी सम्बन्धित लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वह इस वायरस सम्बन्धित कुछ सावधानियां जरूर बरते जैसे कि कहीं भी भारी जलसा में न जाएं, थोड़ी-थोड़ी देर बाद अपने हाथ को पानी या साबुन के साथ धोएं, छींकते, खांसते अपने मुंह को रुमाल के साथ ढक कर रखो, बस, गाड़ियों में रेलिंग को हाथ न लगाए यदि लगाते हैं तो अपने हाथों को आंख, नाक या मुंह पर न लगाएं और तुरंत बाद साबुन के साथ हाथ जरूर धोएं। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. नवदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के साथ प्रभावित कोई भी मरीज नहीं है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से इस वायरस के साथ निपटने के लिए पूरी तरह प्रबंध किये गए हैं। हर अस्पताल में अलग वार्ड और डाक्टर की टीमें तैनात हैं। उन्होंने लोगों से अपील कि लोग करोना वायरस से डरने की बजाय इस सम्बन्धित जारी सावधानियों को अपनाएं।
लुबानियावाली गांव में कोरोनावॉयरस से बचाव के लिए किया जागरूक
मुक्तसर| जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने लोगों को कोरोनावॉयरस के बचाव करने व नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने की कड़ी के तहत नशा विरोधी चेतना यूनिट टीम इंचार्ज एएसआई गुरादित्ता सिंह द्वारा गांव मुकंद सिंह वाला व गांव लुबानियांवाली में कोरोनावॉयरस से बचाव करने व नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए सेमिनार लगाया गया।
जीरा में वीडियाे क्लिप के माध्यम से किया जागरूक
जीरा|जीरा के एसडीएम रणजीत सिंह भुल्लर की अगुवाई व एसएमओ डॉक्टर मनजीत कौर के समूह स्टाफ के सहयोग से लोगों को कोरोनावाॅयरस के बारे में जागरूक करने के लिए एक डमी वीडियो तैयार की गई। इस वीडियो में एक डमी मरीज बनाकर लोगों को कोरोना वायरस संबंधी फैलाई जा रही अफवाहों के बारे में जागरूक किया गया। सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. मंजीत कौर ने बताया की लोगों को अपने हाथ अच्छी तरह से धोने चाहिए और अपने आंख, नाक, मुंह इत्यादि को हाथों से नहीं छूना चाहिए।
मॉकड्रिल में कोरोनावायरस के मरीज को चेक करते डाक्टर्स की टीम।