- Hindi News
- National
- Abohar News Dc Ordered To Set Up Conflict Prevention Committees In Market Committees
डीसी ने मार्केट कमेटियों में झगड़ा निवारण कमेटियां गठित करने का दिया आदेश
फिरोजपुर| वीरवार को डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह जिले के सभी उप मंडल मजिस्ट्रेट को हिदायत जारी करते हुए कहा कि कि गेहूं का सीजन 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। सभी एसडीएम अपने-अपने उपमंडल के अधीन आती मार्केट कमेटियों में झगड़ा निवारण समितियों का गठन करें व संबंधित खरीद एजेंसियाें, सचिव मार्केट कमेटी, आढ़तियों और किसानों के नुमाइंदों को इस समिति के मेंबर के तौर पर शामिल करें।