- Hindi News
- National
- Fazilka News Dc39s Instructions To Keep A Close Watch On Suspected Coronavirus Case
डीसी के कोरोनावायरस के संदिग्ध मामले पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू ने सोमवार को जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सिविल सर्जन समेत जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर जागरूक रहने और जिले में कोरोनावायरस के किसी भी संदिग्ध मामले पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए है। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिला निवासी इस बीमारी संबंधी बिल्कुल भी न घबराएं और लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए सभी सावधानियां संबंधी जागरूक किया जाए जिससे यह जानलेवा वायरस जिले में दाखिल न हो सके। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और जिले की समूह यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ मीटिंग के दौरान अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और एसोसिएशनों से अपील की कि कोरोनावायरस संबंधी पंजाब सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अधिक से अधिक जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। कोरोनावायरस संबंधी किसी तरह की अफवाहें फैलाने से परहेज किया जाए। विद्यार्थियों को सही जानकारी जोकि सेहत विभाग, पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर पब्लिक सूचना द्वारा पहुंचाई जाती रहेगी, उसे ज्यादा से ज्यादा स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए, किसी तरह की अफवाहें, गलत सूचना फैलाने वाले के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस मौके डाॅ. सुनीता जिला एपिडिमोलॉजिस्ट ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति विदेश का सफर कर आया है तो वह अपने आप को आईसोलेट अपने घर में 14 दिन करें और ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाए। यदि किसी व्यक्ति में उपरोक्त लिखे लक्षण हों तो मरीज को अकेला रखा जाए और तुरंत ही नजदीकी सरकारी सेहत संस्था के हेल्पलाइन नंबर-104 के साथ संपर्क किया जाए।