- Hindi News
- National
- Firozpur News Dead Body Found Hanging From The Noose At Hussainiwala Railway Station Kept In Civil Hospital For Identification
हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन पर फंदे से लटकता मिला शव, शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखा
सुसाइड नोट में व्यक्ति ने केवल अपना नाम लिखा है, इसलिए नहीं मालूम कि वह कहां का रहने वाला है
बुधवार सुबह हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन के भीतर अज्ञात व्यक्ति की फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस ने लाश की जब तलाशी ली गई ताे जेब से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मृतक ने केवल अपना नाम ल खा है इसलिए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। फंदे से लटकती लाश मिलने पर लोगों द्वारा कई तरह का अनुमान लगाया जा रहा है। लाश को कब्जे में लेकर थाना सदर पुलिस शिनाख्त के लिए प्रय| कर रही है। रेलवे स्टेशन पर फंदे से लटकती लाश मिलने से इलाके में दहशत की माहौल है वहीं दूसरी अाेर जेब से मिले सुसाइड नोट जिसमें लिखा है उसकी मौत के पीछे किसी का संबंध नहीं है वह खुद अपनी मौत का जिम्मेदार है। मामले की जांच कर रहे जीआरपी थाना के एएसआई भजनलाल ने बताया कि किसी व्यक्ति ने आकर मंगलवार को सुबह 10 बजे बताया कि हुसैनीवाला स्टेशन पर किसी व्यक्ति की फंदे से लाश लटक रही है वही अपनी टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की तलाशी ली गई तो जेब से एस सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसके व्यक्ति ने अपना नाम किशोर गुप्ता बताया है और आत्महत्या का कारण नहीं लिखा बल्कि लिखा है कि वे खुद अपनी मर्जी से माता-पिता की याद में आत्महत्या कर रहा है और उसकी मौत के पीछे किसी का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान न होने के कारण व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।