- Hindi News
- National
- Abohar News Demand For Compensation Of Crop Damage Caused By Hailstorm Farmers Submitted Memorandum To Sdm
ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के मुआवजेकी मांग, किसानों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
बीते दो दिनों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई है, जिस पर बर्बाद हुई फसल के मुआवजे के लिए ढाणी लटकन के किसानों द्वारा शुक्रवार को एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है। ढाणी लटकन के किसान झंडा राम, भजन लाल, रमेश कुमार, लेखराज, कृष्ण लाल, देसराज, सोना राम, रमेश कुमार, रघुवीरपाल, वसावाराम, प्यारा लाल, कृष्ण लाल, राझांराम, भजन लाल, मनोहर लाल, राम कुमार, राम प्रताप ने एसडीएम विनोद कुमार को मांग पत्र सौंपते कहा कि बीते दो दिनों में हुई ओलावृष्टि में उनकी गेहूं व सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से निरीक्षण करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।