पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fazilka News Demand Submitted To Adc For Compensation Of Crop Damage Due To Hailstorm

औलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए एडीसी को सौंपा मांगपत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते दिनों फाजिल्का में हुई ओलावृष्टि कारण खराब हुई फसल की तुरंत गिरदावरी और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने संबंधी भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला प्रधान प्रगट सिंह चक्कपक्खी के नेतृत्व में जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र दिया गया। जानकारी देते जिला प्रधान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा औलावृष्टि कारण जिले के कई गांवों में फसलों का भारी नुकसान हुआ है और सरकार द्वारा तुरंत गिरदावरी करवा कर किसानों को योग्य मुआवजे के आदेश जारी करने चाहिए। इस अवसर पर उदय सिंह घुड़ियाना, लखविंदर सिंह जंडवाला, सुखबीर सिंह रामकोट, बलवीर सिंह, सुभाष चंद्र, वीर सिंह, बलजीत सिंह, जय दयाल आदि किसान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...