मंडल रेल प्रबंधक ने कैलेंडर का किया विमोचन
फिरोजपुर|भारतीय रेलवे के इतिहास में फिरोजपुर मंडल में पहली ट्रेन 10 अप्रैल 1862 में लाहौर और अमृतसर के बीच चली थी। फिरोजपुर मंडल देश के एक बड़े भू-भाग की परिवहन आवश्यकता की पूर्ति करता है, जिसमें हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर जैसा पहाड़ी स्थान और पंजाब जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश शामिल है। भारतीय रेलवे में फिरोजपुर मंडल का अतीत काफी गौरवशाली और इसकी धरोहरता काफी संपन्न रही है । मंडल की धरोहरता को बनाए रखने के लिए एक कमेटी की स्थापना की गई थी। जिसके अध्यक्ष एडीआरएम सुखविंदर सिंह है। इस कमेटी द्वारा रेलवे की विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अनेक योजनाएं बनाए जाती है। और इस योजना के तहत अटारी रेलवे स्टेशन पर पिक्चर हेरिटेज गैलरी और अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रेलवे हेरिटेज संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल के द्वारा रेलवे हेरिटेज कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस कैलेंडर में भारतीय रेलवे के स्टीम इंजनों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर मंडल में 6 दिसम्बर, 1995 को अंतिम स्टीम इंजन शेर-ए-पंजाब फिरोजपुर से जालंधर के बीच चली थी जो वर्तमान में हेरिटेज स्टीम लोको शेड, रेवाड़ी में विरासत के रूप में संरक्षित है। इस अवसर पर एडीआरएम सुखविंदर सिंह, मंडल परिचालन प्रबंधक एसपी सिंह भाटिया उपस्थित थे।