नशे के आदी बड़े भाई ने छोटे भाई को कार से कुचला
मुक्तसर के गांव गिलजेवाला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई को कार नीचे देकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी देते हुए मृतक की प|ी ने बताया कि मेरा जेठ बेअंत सिंह गत तीन माह से अक्सर ही घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता है व वह नशा करने का आदी है व हमसे वह नशे के लिए पैसे की मांग करता है। नशे की अादत के चलते उसकी प|ी उससे दुखी होकर मायके चली गई है व उसकी दो बेटियों की हम देखभाल करते हैं। प|ी ने बताया कि रणजीत सिंह बाइक से जेठ की दाेनाें बेटियाें काे पेपर दिलवाकर घर ला रहा था उसी समय बेअंत सिंह ने उसके पति के ऊपर कार चढ़ा दी जिसके वह घायल हाे गया लाेगाें ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। थाना कोटभाई की पुलिस ने कार कब्जे में तफतीश कर रही है।
ममदोट में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
ममदोट| फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य सड़क पर स्थित ममदोट टी पाॅइंट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव चक्क जमीत सिंह उर्फ मिश्रीवाला का रहने वाला शनि सिंह पुत्र मंगा सिंह (18) अपनी बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर किसी काम से जा रहा था। जब वह ममदोट टी पाॅइंट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे टाटा कैंटर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। पता चला है कि मृतक युवक अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। युवक लंबे समय से अपने ननिहाल गांव झोंक मोहड़े रह रहा था।
प|ी बोली...भाई नशा करने से करता था मना उसी के रंजिश में मार डाला, बड़े भाई पर मामला दर्ज