पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fazilka News Drug Addiction Is Necessary To Save The Coming Generation Dc

आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए नशे का खात्मा जरूरी : डीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाजिल्का| डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू ने फाजिल्का जिले को नशामुक्त बनाने के लिए नशा विरोधी मुहिम के अंतर्गत अलग-अलग विभागों के साथ मीटिंग करते हुए अधिकारियों को गतिविधियां करने के आदेश दिए। उन्होंने नशे रूपी चेन को तोड़ने के लिए समूह विभागों के अधिकारियों को एकजुट होकर गतिविधियां करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे रूपी कोढ़ से बचाने के लिए नशे का खात्मा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि हम आने वाली नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एडीसी नवल राम, एडीसी (जनवा) डाॅ. आरपी सिंह, सहायक कमिश्नर मैडम पूनम सिंह, कार्यकारी इंजीनियर वाटर सप्लाई चंद्र अग्रवाल, तहसीलदार पवन कुमार के अलावा अन्य अलग-अलग विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...