पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजिश के चलते मारपीट, तीन पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सट्‌टा की राशि सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

फिरोजपुर| सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त के दौरान सट्‌टा लगाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5000 रुपए बरामद कर मामला दर्ज किया है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि गाेवर्धन दास पुत्र राम स्वरूप निवासी वार्ड नंबर 7 नजदीक सर्वहितकारी स्कूल मखु और विकास कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला बाबा मिठू शाह मखु जो सट्‌टा लगवाने के आदी है। पुलिस ने रेड कर गाेवर्धन से 2600 और विकास से 2400 रुपये मौके पर नकद बरामद किए।

फिरोजपुर| थाना तलवंडी भाई के अधीन गांव कोट करोड़कलां के एक व्यक्ति की पुराने झगड़े के चलते मारपीट करके उसे घायल करने के आरोप में थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में आकाशदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव कोट करोड़कलां ने बताया कि उसका कुछ लोगों से पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी झगड़े की रंजिश के चलते वह अपने मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था तो नजदीक लिंक रोड गांव कोटला के पास आरोपी अमरिन्दर सिंह, प्रिंस निवासी गांव दौलत पूरा जिला मोगा और एक अज्ञात व्यक्ति ने आपसी राय करके मुझे घेर कर की बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजशाह में भर्ती हुआ। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविन्दर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर उक्त तीन व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...