- Hindi News
- National
- Firozpur News Education Secretary Holds Meeting With Officials Related To National Achievement Survey
शिक्षा सचिव ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे संबंधी अधिकारियों से की मीटिंग
पंजाब की शिक्षा के मानक को राष्ट्रीय स्तर के मापदंडों के अनुसार अव्वल दर्जे का बनाने के लिए स्कूलों के मुखियों और अध्यापकों की तरफ से अथक मेहनत की जा रही है। केंद्र की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के परिणामों को जांचने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वेक्षण किया जाता है और परीक्षा के दिनों में इस सर्वेक्षण का होना विभाग के लिए चुनौती के साथ-साथ अच्छी बात भी है। यह बात बुधवार को स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने जिला मोगा और फिरोजपुर के शिक्षा अधिकारियों और पढो पंजाब टीम के साथ मैरिटोरियस स्कूल फिरोजपुर में विशेष मीटिंग के दौरान अपने संबोधन में कही। शिक्षा सचिव ने मीटिंग-कम-वर्कशाप में नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण सम्बन्धित जिला शिक्षा आधिकारियों, डाइट लेक्चरर, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अफसरों, जिला कोआर्डिनेटरों पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब, ज़िला मैंटरों, ब्लाक मैंटरों, ब्लाक मास्टर ट्रेनरों को हिदायत देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गुणात्मक शिक्षा के लिए उत्साहित अध्यापक मिशन शत-पतिशत के अंतर्गत अतिरिक्त क्लासें लगा रहे हैं। मोगा और फिरोजपुर के अध्यापक अब आने वाले कुछ दिन विद्यार्थियों के परिणामों को ध्यान में रखते विशेष योजनाबंदी करके बढ़िया नतीजे ला सकते हैं।