- Hindi News
- National
- Malot News Even After 13 Days The Accused Family Members Relatives And Members Of The Valmiki Brotherhood Jammed The Highway For 3 Hours
13 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी परिजनाें, रिश्तेदाराें एवं बाल्मीकि भाईचारे के सदस्याें ने 3 घंटे हाईवे किया जाम
स्थानीय डीएवी कॉलेज कॉम्लेक्स में नशीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी करने वाले लैब असिस्टेंट मंगत राम के मामले में नामजद आरोपियों को 13 दिन बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके चलते परिजनाें एवं बाल्मीकि भाईचारे के लाेगाें ने शहर के विभिन्न बाजारों में रोष मार्च किया एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जाम लगाया अाैर तीन घंटे यातायात बाधित किया। परिजनाें ने बताया कि आज मंगत राम नमित भोग एवं रस्म उठाला का समागम था, जिसे लेकर वाल्मीकि भाईचारा एवं रिश्तेदार आदि एकत्रित हुए। मंगत राम के सुसाइड नोट के आधार पर मलोट के दो पूर्व एवं एक मौजूदा प्रिंसिपल सहित 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था, परंतु इस संबंधी अभी तक पुलिस ने 13 दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, जिस कारण परिजनों के अलावा धानक समाज के सदस्य व रिश्तेदारों ने जाम लगा दिया। परिवार की मांग थी कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उधर पहले मलोट के डीएसपी मनमोहन सिंह औलख एवं एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने मृतक के परिवार से बातचीत की, परंतु उन्होंने पुलिस की कारगुजारी से असंतुष्टि जाहिर की। डीएसपी जसमीत सिंह ने पांच सदस्य कमेटी से बातचीत की एवं भरोसा दिया कि मृतक के खुदकुशी नोट फारेंसिक लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अगले चार-पांच दिनों में आएगी एवं उसके बाद जिम्मेदार आरोपियों की पुष्टि होने पर 2 दिनों में गिरफ्तारी की जाएगी।
डीएसपी बोले...फारेंसिक लैब से रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई, गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद उठाया धरना
डीएवी कॉलेज में लैब असिस्टेंट मंगतराम की खुदकुशी का मामला