पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Even After The Closure Of The Insurance Company The Agent Kept Taking Installments For Rs 513 Lakh Against The Ex Army Man

बीमा कंपनी बंद होने के बाद भी एजेंट 8 साल तक लेता रहा किश्तें एक्स आर्मी मैन से ठगे 5.13 लाख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना मखु की पुलिस ने एक व्यक्ति के परिवारिक मेम्बरों की जाली बीमा पालिसी करके लाखो की ठगी मारने के आरोप में एक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक फौज से सेवा मुक्त हुए अवतार सिंह मखु के रहने वाले है जीरा के रहने वाले मनमोहन सिंह जो बीमा कंपनी का एजेन्ट बताकर लोगों के बीमे करता था उसके अडिके में अवतार सिंह आ गया। मनमोहन सिंह ने अपने पौत्रियों के लिए 8 साल पहले बीमा की पॉलिसियां शुरू की थी। अवतार सिंह ने बताया कि उसने पूरी किश्ते महीनेवार के हिसाब से मनमोहन सिंह को दी थी जिसकी आईसीईएन बीमा कंपनी जयपुर के नाम से रसीदे देता था फिर उसके बाद 5 और पालसियां करवा ली। अवतार सिंह ज्यादा पढ़ा-लिखा न होने की वजह से विश्वास पर ही पैसे देता रहा। जब पॉलसियों की अवधि खत्म हो गई तो मनमोहन सिंह ने हमसे टैक्स के रूप में 47,000 रुपये और लिए, और बाद में पता लगा कि वह शहर छोड़कर भाग गया है और बीमा कंपनी भी फर्जी थी। जिसके बाद हमने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दिए बयान में अवतार सिंह निवासी वार्ड नं. 12 मखु ने बताया कि उसने मनमोहन सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र मलकीत सिंह निवासी वार्ड नं. 10, जीरा से जो कि बीमा कंपनी का एजेन्ट बताता था ने मेरे पारिवारिक सदस्यों (मेरी पौत्रियों) के बीमे 8 साल पहले किये थे जब बीमा की अवधि खत्म हो गई तो रकम 4,66,000 रुपये सहित बोनस के बारे में मनमोहन सिंह ने कहा बीमे की रकम हासिल करने के लिए टैक्स के 47,000 रुपये जमा कराने पड़ेंगे। आरोपी के कहने उसकी प|ी के खाते मे जमा करवाये। परंतु आरोपी ने पैसे नहीं दिए और अब उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है और उसे पता लगा है कि उक्त आरोपी ने मेरे से ठगी मारी है। इस मामलो की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर पीपल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर मनमोहन सिंह खिलाफ 420 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अवतार सिंह
खबरें और भी हैं...