- Hindi News
- National
- Firozpur News Everyone Needs Cooperation To Increase Admission In Government Schools Rupinder Kaur
सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत : रुपिन्दर कौर
फिरोजपुर| सरकारी स्कूलों में नए सेशन में दाखिले बढ़ाने के लिए गांवों की पंचायतों, समाजसेवी संस्थाओं और यूथ क्लबों सभी के सहयोग की जरूरत है। यह बात उपजिला मौलिक शिक्षा अफसर रुपिन्दर कौर ने प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि यह भी अपने आपमें एक बहुत ही समाज के भले का कार्य है जिसके साथ हम हर वर्ग के बच्चे सरकारी स्कूलों, जिनमें मुफ्त किताबें, वर्दियां, दोपहर का खाना, हर माह डाॅक्टरी जांच, मेहनती अध्यापक, खेल का पूरा प्रबंध आदि का फायदा ले कर सभी बच्चों को पढ़ने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ने से वंचित न रहे इसलिए हम सभी के पास से इस महान कार्य के लिए समर्थन की आशा रखते हैं। उपजिला मौलिक शिक्षा अफसर ने सभी प्राथमिक स्कूलों और बीपीओ और अध्यापकों को अधिक से अधिक दाखिले बढ़ाने की हिदायत दी ताकि जिला जो कि पहले ही पंजाब में नंबर एक पर है अब इसको और आगे बढ़ाया जा सके।