पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिरोजपुर वेलफेयर क्लब ने अज्ञात भ्रूण को दफनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| फिरोजपुर वेलफेयर क्लब द्वारा एक अज्ञात बच्चे के भ्रूण को शहर के जीरा गेट स्थित शमशान भूमि में दफना दिया गया। जानकारी देते हुए क्लब के चेयरमैन बबलजीत सिंह व प्रधान प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर के कसूरी गेट के पास पड़े इस भ्रूण की सूचना सिटी पुलिस को मिली थी व बार्डर रोड स्थित चौकी इंचार्ज एएसआई जागीर सिंह द्वारा मौके पर जाकर इस भ्रूण को वहां से उठाया लेकिन भ्रूण ज्यादा छोटा होने के कारण इसके लिंग का पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके भ्रूण को सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया लेकिन तीन दिन तक कोई भी जानकारी न मिलने पर इस भ्रूण को क्लब को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...