- Hindi News
- National
- Firozpur News Ferozepur Welfare Club Members Cremated Unclaimed Dead Body
फिरोजपुर वेलफेयर क्लब सदस्यों ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार
फिरोजपुर | मानवता की सेवा को समर्पित फिरोजपुर वेलफेयर क्लब द्वारा एक लावारिस शव का दाह संस्कार किया गया। क्लब के चेयरमैन बबलजीत सिंह, प्रधान प्रवीण मल्होत्रा व महासचिव राजू खेड़ा ने बताया कि यह शव जीआरपी पुलिस द्वारा दाह संस्कार के लिए क्लब को दिया गया था। पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की उम्र 50 वर्ष के करीब थी का शव फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने के पास से मिला था। इसकी मृत्यु कुदरती थी। पुलिस की ओर से शव को पहचान के लिए रखा गया लेकिन कोई पहचान न होने के कारण शव को दाह संस्कार के लिए क्लब को दे दिया गया। क्लब के दूसरे सदस्यों कुलदीप मैनी, दीपक गुप्ता, रमनदीप सन्नी, आशीष आर्य, बलराज ग्रोवर, विजय बजाज, मनोज गुप्ता आदि द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव का संस्कार कर दिया गया।