पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित पांच गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर|थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त के दौरान पांच व्यक्तियों को चोरी के दो मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए हवलदार गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बीती शाम गांव बारेके के इलाके में गश्त कर रही थी तो इस दौरान उनको मुखबिर ने सूचना दी कि टिंकू पुत्र मुख्तियार सिंह, रूडा पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव जलाल वाला, दविन्द्र सिंह उर्फ शमी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बस्ती सुनवा फिरोजपुर शहर, मंगल सिंह पुत्र सदीक गांव पुराने बारेके, धरमिंदर सिंह उर्फ जगन पुत्र गुरुदीप सिंह निवासी गांव नौरंग के लेली जिला फिरोजपुर जो मोटरसाइकिल चोरी के बिना नंबर प्लेट बेचते के लिए दाना मंडी बारेके खड़े है। इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो मोटरसाइकिल बरामद हुए। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ 379, 411 आइपीसी के तहत मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...