पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीजीएस डीएवी काॅलेज में हुए लोक संगीत मुकाबले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ज्ञानी गुरबख्श सिंह डीएवी काॅलेज में लोक संगीत मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में काॅलेज के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डाॅ. संजय शर्मा ने प्रोग्राम की शुरुआत में कालेज की संगीत कमेटी को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संगीत सुनने की प्रेरणा दी व लचर गीतों से दूर रहने को कहा ताकि हम अच्छे समाज की सृजना कर सकें। मंच संचालन का काम बीए भाग पहले की छात्रा पलक व नवजोत ने किया। प्रोग्राम की शुरुआत रितिश कुमार ने दमा दम मस्त कलंदर गीत गाकर की व उसके बाद जुगनी, बावा, मिरजा, सज्जना वे, तूंबी व रफला आदि गीत गाकर रंग बांध दिया। मुकाबले में पहला स्थान पिंटू सिंह, दूसरा सुरिंदर कुमार व प्रियंका व शुभम कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

संगीत प्रोग्राम में सम्मानित होने वाले विद्यार्थी व साथ काॅलेज स्टाफ।
खबरें और भी हैं...