पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Food Safety Department Team Ravaged Shops Of Confectioners Filled Samples Of Laddus

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने हलवाइयों की दुकानों पर दी दबिश, लड्डुअाें के सैंपल भरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने विश्व भर में फैल रहे काेरोना वायरस के प्रति खाने पीने की चीजें बेचने वाले दुकानदारों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू की है, जिसके तहत बुधवार को खाने पीने की चीजें बेचने वाली दुकानों की विशेष रूप से चेकिंग की गई और शहर के बगदादी गेट के पास राजस्थान मिष्ठान भंडार की दुकान की चेकिंग करते हुए सैंपल भरे। जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि फूड सेफ्टी कमिश्नर पंजाब काहन सिंह पन्नू व सिविल सर्जन डाॅ. नवदीप सिंह के दिशा निर्देशानुसार काेरोना वायरस के प्रति खाने-पीने की चीजें बनाने व बेचने वालों को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत शहर की राजस्थान भोग मिष्ठान भंडार की दुकान की चेकिंग करते हुए वहां से कलाकंद व रंग वाले लड्डओं के सैंपल भर विभाग को भेजें।

उन्होंने बताया कि मिठाई की दुकान के मलिकों ने खाने-पीने की चीजें बेचने के लिए लाईसेंस भी नही बनाया हुआ हैं, जिसके तहत चेतावनी देते हुए लाईसेंस बनाने के कहा गया । उन्होंने बताया कि भरे गए सैंपलों को सील कर के लैब में भेजा जा रहा है,जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अगली कारवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी विभाग की इस मुहिम में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ढिल्लों के अलावा,गुरविंदर सिंह,मलकीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...