पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News Four People Arrested With Betting Amount Of Rs 2040 Case Registered

दड़ा-सट्टा लगाते 2040 रुपए के साथ चार लाेग गिरफ्तार, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुक्तसर| दड़ा-सट्टा लगवाते चार विभिन्न मामलों में पुलिस ने 2040 रुपए बरामद करके चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। जबकि आरोपियों को बजमानत रिहा कर दिया गया है। पहले मामले में जानकारी देते थाना सिटी मुक्तसर पुलिस के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुदेश कुमार वासी जलालाबाद रोड मुक्तसर को सरेआम दड़ा सट्टा लगवाते काबू किया। इस दौरान उससे 1250 रुपए बरामद हुए। इसी तरह लंबी पुलिस के हवलदार जगदीश कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रगट सिंह वासी घुम्यारा से 570 रुपए बरामद करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह सिटी मलोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर विजय कुमार व जतेन्द्र कुमार को दड़ा-सट्टा लगाते काबू करके उससे 220 रुपए बरामद कर लिए है। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें बजमानत रिहा कर दिया है।
खबरें और भी हैं...