व्यक्ति से रंजिशन मारपीट करने के आरोप में चार लोग नामजद
थाना लोके बेहराम के अधीन गांव महिमा के एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करके उसे जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में कुलदीप सिंह पुत्र पीपल सिंह निवासी गांव महिमा ने बताया कि उसने एक प्लाट खरीदा था और इस बात को लेकर कुछ लोग नाराज थे कि मैने उनके घरों के पास प्लाट क्यों लिया है। जब मैं अपने प्लाट में काम कर था तो इसी रंजिश के चलते आरोपी शिंदा सिंह पुत्र सराज सिंह, सूखा उर्फ ढिल्लों पुत्र सराज सिंह गुरमीत सिंह उर्फ गुरलाल सिंह पुत्र चन्ना सिंह, सरबजीत सिंह पुत्र मुखा सिंह निवासी गांव महिमा ने इकट्ठे होकर आपसी राय करके मेरी बुरी तरह मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। जिसके बाद मेरे परिवार वालों ने इलाज के लिए गुरु गोबिन्द सिंह मेडिकल काॅलेज फरीदकोट में भर्ती कराया गया। प्लाट लेने में आरोपियों को क्या दिक्कत आ रही है। शिकायतकर्ता को पता नहीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार हमला कर घायल चुके हैं। एएसआई परगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर उक्त चार व्यक्तियों के खिलाफ 324,323,148,149 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।