पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड संस्था ने 35 महिलाअाें में वितरित किया राशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली महाेत्सव के उपलक्ष्य में फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड संस्था की ओर से सोमवार को कुम्हार मंडी स्थित सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर में 35 जरूरतमंद औरतों को राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुखजीत सिंह चड्डा ने बताया कि संस्था की ओर से हर महीने जरूरतमंद औरतों को राशन वितरण किया जाता है। यह 30 वां राशन वितरण था। उन्होंने बताया कि फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड संस्था समय-समय पर सामाजिक व लोक भलाई के काम करती है। इस मौके पर पवन कुमार, बलराम गुप्ता, मनीष रोहिला, कमल दूग्गल, प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार, भूपिंदर ठाकूर, शक्ति मेहता के अलावा संस्था के और भी सदस्या मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...