अदालत में उपस्थित न हाेने पर भगोड़ा करार
फिरोजपुर|एक केस में व्यक्ति को बार-बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में उपस्थित न होने के कारण जेएमआईसी की अदालत ने 1 व्यक्ति को पीओ करार दिया है। जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह पुत्र काला सिंह निवासी गंधू किलचा को पीओ करार दिया है। उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने 174-ए आइपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।