- Hindi News
- National
- Fazilka News Government Should Simplify Visa Rules For Separated Families In Partition Of India Mohammad Sarwar
भारत विभाजन में बिछुड़े परिवारों के लिए वीजा नियम आसान करे सरकार : मोहम्मद सरवर
भारत और पाकिस्तान की सरकारों को चाहिए कि वह 1947 में बिछुड़े परिवारों के लिए वीजा नियमों को आसान किया जाए ताकि विभाजन के दौरान बिछुड़े परिवारों को इसका फायदा मिल सके और वह अपने बिछुड़े परिवारों व रिश्तेदारों से आसानी से मिल सकें। यह बात पाकिस्तान से आए मोहम्मद सरवर ने कही। लंबी में दर्शन सिंह के लोक गायक बेटे वरिंदर विक्की की शादी में पाकिस्तान के पाकपटन जिले से आए दर्शन सिंह के मसेर मोहम्मद सरवर कुरैशी परिवार के साथ आए हैं। फाजिल्का की दास्तान-ए-काफिला टीम के रॉकी खान और बलविंदर सिंह से बातचीत के दौरान कुरैशी ने कहा कि भारत के पंजाब में उन्हें बहुत प्यार मिला है। इस मौके पर हलका बल्लुआना के विधायक नत्थू राम, गुरमीत सिंह खुडियां, महेश इन्द्र सिंह बादल, गायक निशा बाना, जोबन संधू, माशा अली, गुलशन, खुदा बख्श, अफसाना, मोहन मकबूल आदि भी मौजूद थे। मोहम्मद सरवर अपने पैतृक गांव लूंडे वाला नजदीक गिदड़बाहा भी पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।