- Hindi News
- National
- Firozpur News Grant Issued By Captain Sarkar Will Prove Helpful In Building 168 Chambers Of Lawyers In Court Complex
कचहरी काम्पलेक्स में वकीलों के 168 चेंबरों का निर्माण करने में मददगार साबित होगी कैप्टन सरकार की तरफ से जारी की गई ग्रांट
विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की तरफ से जिला बार एसोसिएशन के कचहरी कांप्लेक्स में वकीलों के चेंबर बनाने के लिए 50 लाख रुपए की ग्रांट पंजाब सरकार की तरफ से जारी करवाई गई है। यह ग्रांट वकीलों को 168 चेंबर्स के निर्माण में मददगार साबित होगी। जिला बार एसोसिएशन ने इस ग्रांट को लेकर खुशी जाहिर की है व विधायक पिंकी के सम्मान में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के कांप्लेक्स में स्वागत समारोह भी रखा है।
विधायक परमिंदर पिंकी बोले- पहली बार जिला बार एसोसिएशन को मिली इतनी बड़ी ग्रांट
विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने बताया कि वकीलों के चेंबर बनाने को लेकर बार एसोसिएशन की तरफ से उन्हें उक्त ग्रांट जारी करवाने के लिए कहा गया था, जिसके बाद वह वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से चंडीगढ़ में मिले थे। उनकी तरफ से 50 लाख रुपए की ग्रांट जारी करने का आश्वासन दिया गया था, जोकि अब जारी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस ग्रांट का चैक जिला बार एसोसिएशन के सुपुर्द किया जाएगा। विधायक पिंकी ने बताया कि उनके पिता शमशेर सिंह खोसा जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं, जिसके चलते उनका बार एसोसिएशन के साथ पुराना नाता है। वह भावनात्मक तौर पर एक पारिवारिक सदस्य के रूप में बार एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं। इसलिए यह उनके लिए बड़ी खुशी का मौका है, क्योंकि वह अपने परिवार के लिए कुछ कर पाए हैं। एडवोकेट गुलशन मोगा ने बताया कि इससे पहले जिला बार एसोसिएशन को इतनी बड़ी ग्रांट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर बार एसोसिएशन पंजाब की सबसे पुरानी बार एसोसिएशन में से एक है, जोकि देश के बंटवारे से पहले असतित्व में आ चुकी थी। उन्होंने कहा कि वकीलों के चैंबर बनाने का मुद्दा काफी लंबे समय से चल रहा है लेकिन इस ग्रांट के मिलने से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो पाएगा। यह ग्रांट नए चेंबर्स बनाने के लिए बेहद मददगार साबित होगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जसदीप सिंह कंबोज, वरिष्ठ एडवोकेट हरीचंद कंबोज, संतपाल सिंह सिद्धू, दलजीतसिंह संधू, तारा सिंह गिल और राजिंदर कक्कड़ ने इस ग्रांट के लिए विधायक पिंकी का आभार व्यक्त किया है।