डीसीएम इंटरनेशनल में ग्रूमिंग क्लाॅसों का आगाज
शुक्रवार को डीसीएम इंटरनेश्नल स्कूल में ग्रूमिंग क्लाॅसों का आगाज किया गया। इसके जरिए स्कूल में नए आए विद्यार्थियों को अध्यापकों व उनके साथ पढ़ने वाले सहपाठियों के साथ मैत्री संबंध कायम करने के अलावा भाईचारे से रहने, स्कूल कैंपस की विजिट करवाने, खेल के माध्यम से सीखने संबंधी टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रिंसिपल संगीता निस्तेन्द्रा ने कहा कि नेहरू ब्लॉक में चलने वाली इन कक्षाओं में नर्सरी से प्रेप-2 के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स, एक्टिविटी के अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी है। इसके माध्यम से बच्चों को स्कूल में विचरने संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को छोटे-छोटे उपहार देकर उनमें मैत्री भावना के संस्कार भी दिए जा रहे हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि यह विशेष कक्षाएं 25 मार्च तक चलेगी और इनमें हिस्सा लेने के लिए बच्चों में काफी उत्साह भी पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2020-21 शैक्षणिक सत्र में डीसीएम एजूकेशनल लर्निंग एंड ट्रेनिंग एंड-डेल्टा पाठयक्रम-अपनाया गया है। इसके तहत योगा, मैडिटेशन, प्रोटोन फॉर किड्स, शैक्षणिक यात्रा, फोनिक्स, स्पोर्ट्स, पैरेंटिंग वर्कशॉप, सामान्य ज्ञान में वृद्धि करने सहित अन्य प्रोग्राम चलाएं जा रहे हैं। इस योजना के तहत जो विद्यार्थी किसी भी विषय में कम दिलचस्पी रखते हैं तो उन्हें अध्यापकों द्वारा उस विषय में दिलचस्पी बढ़ाने हेतू विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डेल्टा करिकल्म दृष्टिकोण में समग्र व विद्यार्थियों के प्रभावी रूप से सीखने के लिए सक्रिय माहौल पैदा करेगा। इस अवसर पर गगनदीप कौर, सीमा ओबराय, सोनिया गुलाटी, गीतू चावला, सुमनप्रीत, लक्की, शबीना, विम्मी, भारती, रीटा सहित अन्य उपस्थित थे।
ग्रूमिंग क्लासों के दौरान मस्ती करते विद्यार्थी।