- Hindi News
- National
- Abohar News Harmanpreet Kaur Finds Ninth Place In Pu Punjab39s Topper List In Ma Punjabi
हरमनप्रीत कौर ने एमए पंजाबी में पीयू की टॉपर लिस्ट में पाया नौवां स्थान
स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज, जो नैक द्वारा ए ग्रेड प्राप्त संस्था है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेखा सूद हांडा के योग्य नेतृत्व में दिन-प्रतिदिन बुलंदियों को छू रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए गए पंजाबी प्रथम सेमेस्टर के परिणामानुसार कॉलेज की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने 70.50 प्रतिशत अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी टॉपर लिस्ट में नौवें स्थान पर कब्जा किया व जिला फाजिल्का में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। वहीं कॉलेज की छात्रा मनवीर कौर ने 75.50 प्रतिशत तथा अमनदीप कौर ने 75.25 प्रतिशत अंकों से क्रमश: जिला फाजिल्का तथा कॉलेज में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि कॉलेज का पास प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा। 36.36 प्रतिशत छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक व 72.72 प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। प्राचार्या डा. रेखा सूद हांडा ने सभी को बधाई दी।