स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को काेरोनावायरस के प्रति किया जागरूक
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न गांवों एवं वार्डाें में काेरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस कड़ी के तहत सुखजीत सिंह एवं गुरविंदर सिंह द्वारा गांव छापियांवाली, दानेवाला, जंडवाला शेखू, घुमियारा, किंगरा, रथडिय़ा, औलख, रामनगर, झोरड़, लक्कड़ वाला, भुलेरिया में लोगों को करोना वायरस प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यह वायरस हवा के माध्यम से नहीं फैलतायह प्रभावित व्यक्ति के खांसने एवं छिक मारते समय मुंह में निकलने वाली पानी की बूंदों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रवेश करता है। यह वायरस मनुष्य के शरीर से बाहर कई घंटों तक जीवित रहता है। इसलिए खासने एवं छिकते समय मुंह के आगे रूमाल या टिशू पेपर रखने चाहिए। अगर कोई व्यक्ति विदेश से आता है उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के हिदायतों के अनुसार नजदीक के सरकारी अस्पताल में जाकर बिना किसी झिझक के अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने की सलाह दी जाए। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार, सुखमंदर सिंह द्वारा भी विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजप्रीत कौर, परमजीत कौर, हरजिंदर सिंह, बलजिंदर कौर, सिमरनजीत कौर, राजविंदर कौर, सतवीर कौर, बलविंदर कौर एवं विभिन्न गांवों के सरपंच एवं गणमान्य उपस्थित थे।