- Hindi News
- National
- Firozpur News Heli Will Be Played With Desi Color Gulal 300 Police Personnel 4 Shas And 20 Shos Deployed For Security
देसी रंग-गुलाल से खेली जाएगी हाेली, सुरक्षा के लिए 300 पुलिस मुलाजिम, 4 एसएचअाे व 20 थानेदार तैनात
एक अाेर जहां काेरोना वायरस विश्व के कई देशों में अपनी दश्तक दे चुका है वहीं भारत में भी कई केस सामने आए हैं जिसके तहत देश में होली का त्याेहार है लेकिन लोगों में काेराेना का दहशत इस कदर काबिज है कि वे होली का त्याेहार भी रंगों से मनाने को तैयार नहीं हैं। जिसके तहत पंजाब के जिला फिरोजपुर में काेरोना वायरस के डर से लोगाें ने रंगों की खरीदारी कम की है। पिछले वर्ष के मुकाबले 35 से 40 प्रतिशत बाजार में गिरावट देखने को मिली। होली का त्याेहार प्यार का प्रतीक है इसलिए प्यार और खुशी के साथ होली का रंग लगा त्याेहार मनाना चाहिए और होली पर किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी न करें क्योंकि ज्यादातर युवा गुटबाजी बनाकर त्योहार का रंग खराब करते हैं और अपनी ग्रुप की धाक बनाने के लिए गलियों में जाकर छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते है। दुकानदार अभय सिंह ने बताया कि हर वर्ष होली पर पांच से छह लाख रुपए का विजनेस करता था लेकिन अब कोरोना वायरस की वजह से सिर्फ दो लाख रुपए का विजनेस ही निलक पाया है। उन्होंने बताया कि पहले कुछ लोग चीन से रंग लेकर आए थे लेकिन अब कोरोना वायरस कोई व्यक्ति चीन नहीं गया।
लंगर प्रबंधक सफाई का रखें ध्यान
फिरोजपुर काेरोना वायरस को मद्देनजर रखते हुए होली के त्योहार को लेकर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने लोगों से सेहत विभाग की तरफ से जारी निर्देश का अनुकरण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी एहतियात और सतर्कता से हम इस खतरनाक बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं। डीसी ने कहा कि होली के त्योहार को लेकर सेहत विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कई सुझाव दिए गए हैं। इसी तरह होला मोहल्ला मनाने पहुंच रही संगत खासकर लंगर लगाने वाले प्रबंधकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। काेरोनावायरस को देखते हुए लोगों को भीड़भाड़ वाले आयोजनों में शामिल न होने की अपील की गई है। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स, रेन-होली जैसे स्थानों पर भी जाने से बचने के लिए कहा गया है। होली खेलने से परहेज करने या फिर प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। होली खेलते वक्त अपने व दूसरों के आंख, नाक और मुंह को न छूने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति पिछले 14 दिन में काेरोना प्रभावित इलाकों में गया है, उसे भीड़भाड़ वाले स्थानों व दूसरे लोगों के संपर्क में न आने के लिए कहा गया है। इसी तरह होला मोहल्ला के उपलक्ष्य में लंगर लगाने वाले प्रबंधकों के लिए भी कुछ गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
अपील }पानी का कम प्रयोग करें
सीनियर सिटीजन कौंसिल के अध्यक्ष पीडी शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिन-पर दिन पानी का स्तर गिरता जा रहा है जिसके तहत आने वाले समय में हमारी पीढ़ी के लिए पानी की कमी न हो जाए इसलिए हम सभी को एक साथ होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पानी की कमी को देखते हुए सुखी होली खेलनी चाहिए ताकि पानी की बचत की जा सकें और हमारे बच्चों के लिए पानी की समस्या ना आए।
थाना प्रभारी नाके पर रहेंगे मौजूद : एसपी
पुलिस बल करेगी नाकाबंदी और 50 पुलिस कर्मचारी बाइक पर पेट्रोलिंग करने के अलावा शहर व छावनी के मैन चौकों में सभी थाना प्रभारी लगाएंगे नाके। इस संबंध में एसपी जीएस छिन्ना से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसएसपी भुपिंद्र सिंह के निर्देशानुसार टीम बनाई गई हुडदंगबाजी करने वाले शरारती अनसरों पर नकेल कसेगी।
काेरोनावायरस को लेकर डीसी का आदेश
आर्गेनिक रंगों का करें प्रयोग : डॉ. नवीन
होली पर कोरोनावायरस भारी : कई प्रोग्राम हुए रद, बाजारों पर भी पड़ा असर
फिरोजपुर कैंट में कुम्हार मंडी में होलिका जलाते लोग।
होलिका दहन
शांति से मनाएं होली...केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग न करें..हुड़दंगों पर होगी कार्रवाई
चमड़ी रोग के माहिर डॉ. नवीन सेठी ने बताया कि होली का त्योहार प्यार का प्रतीक है इसलिए किसी के जीवन में रंग लगाकर नहीं बल्कि उनकी सेवाकर रंग भर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर होली खेलनी है तो ऑर्गेनिक रंग या फिर अच्छी कंपनी के रंगों के साथ ही खेलें। अगर किसी को भी रंग लगाना है तो मुंह या शरीर पर रगड़कर रंग न लगाए और आंखों का विशेष ध्यान रखें।
बाजार में रंगों व पिचकारियों की खरीददारी करते ग्राहक।