जरूरतमंद कन्या के विवाह में किया सहयाेग
अबोहर | समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग किया गया। संस्था की महिला कमेटी की प्रधान अल्का कंबाेज ने बताया कि कुछ दिन पहले सीडफार्म पक्का में रहने वाले एक जरूरतमंद परिवार द्वारा अपने कमजोर आर्थिक हालातों के चलते अपनी कन्या की शादी में सहयोग करने के लिए संस्था के पास निवेदन किया गया, जिस पर संस्था की सर्वे टीम द्वारा इस परिवार का सर्वे करने पर यह परिवार जरूरतमंद पाया गया। इसके बाद संस्था के सहयोगी सेवादाराें ने कन्या की शादी के लिए सारा सामान दिया गया।