पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Firozpur News High Court Stay On Auction Of House In Ferozepur Bank Lends Notice To Indebted Woman

फिरोजपुर में घर की नीलामी पर हाईकोर्ट का स्टे, बैंक ने लगाए कर्जदार महिला के नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मल्लांवाला खास स्थित केनरा बैंक से एक महिला ने लाेन लिया था लोन की किश्तें किसी कारण से न भरे जाने पर घर की नीलामी पर हाईकोर्ट से स्टे लेने के बाद भी बैंक ने बैंक के बाहर व अंदर घर की नीलामी के पोस्टर लगाकर महिला की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने बैंक पर मानहानि का केस करने का मन बनाया है।

शिकायतकर्ता महिला आशा रानी प|ी रवि कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में केनरा बैंक मल्लांवाला से 2 लाख रुपए का हाउस लोन लिया था। इस लोन की 5 वर्ष की प्रतिमाह 4200 रुपए के हिसाब से किश्ते बनाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसमें से उसने करीब एक लाख से अधिक की राशि बैंक को जमा करवा दी। इसी दौरान उसके घर में कोई मुसीबत आने के चलते वह बैंक की किश्तें जमा नहीं करवा पाई। बैंक ने इस पर संज्ञान लेते उसे नोटिस दिया जिसके बाद उसने बैंक में एकमुश्त 52 हजार रुपए की राशि जमा करवाई। इसके बावजूद बैंक की ओर से उसके घर के बाहर नीलामी का नोटिस लगा दिया गया व कोर्ट में केस कर दिया गया। आशा रानी ने बताया कि कोर्ट के समन आने के बाद उसने हाईकोर्ट में जाकर घर की नीलामी पर हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। स्टे लेने की जानकारी बैंक को दे दी गई थी इसके बावजूद बैंक मैनेजर ने उसके घर की नीलामी का नोटिस बैंक के बाहर और अंदर लगा दी। महिला ने कहा कि कोर्ट में केस लगने के बाद भी उसने 15 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करवाई व बाकी राशि भी बैंक के साथ टाइअप कर जमा करवाना चाहती है मगर बैंक मैनेजर उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। महिला ने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर की ओर से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट में बैंक के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे।

मैनेजर बोलीं...स्टे में कहीं जिक्र नहीं नोटिस नहीं लगाना है

बैंक मैनेजर मोनिका वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर में कहीं जिक्र नहीं है कि वह उनके घर की नीलामी का पोस्टर नहीं लगा सकते। यह उनके अधिकारी क्षेत्र में है इसीलिए उन्होंने घर की नीलामी का पोस्टर बैंक में लगाया है।


खबरें और भी हैं...