भगवान श्रीकृष्ण जी और राधारानी के साथ फूलों की होली
होली पर्व के उपलक्ष्य में छावनी के नीमवाला चौक स्थित मोहनलाल भोलेनाथ धर्मशाला में फूलों की होली खेलने का कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी छगनलाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। होली के कार्यक्रम में वृंदावन से श्याम गोस्वामी ने पहुंचकर भक्तों को अाशीर्वाद दिया। मंदिर के पुजारी छगनलाल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी राधारानी लोगों के जीवन में होली की तरह प्यार का रंग भरते हैं जिसके तहत लोगों को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्यार से जीने का तरीका सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले लोग होलिका दहन के बाद विभिन्न रंगों को होली खेलते है लेकिन अब ज्यादातर लोग फूलों के साथ-साथ होली खेलते हैं जिसके तहत अब लोगों को अपने भीतर की होलिका को जलाना चाहिए ताकि किसी के जीवन में रंगों की तरह रंग भर सकें। इस अवसर पर महिलाओं ने संकीर्तन किया और भगवान श्री कृष्ण जी और राधा रानी के नाम के गीतों पर झूमकर फूलों की होली खेली और अंत में भगवान श्री कृष्ण जी को भोग लगाकर लड्डू का प्रशाद वितरित किया।