- Hindi News
- National
- Fazilka News If You Have Fever Cough Shortness Of Breath Tiredness Headache And Pneumonia Consult A Doctor Immediately
बुखार, खांसी, सांस में तकलीफ, थकावट, सिरदर्द व निमोनिया होने पर तुरंत डॉक्टर की लें सलाह
गांव भागू में ग्रामीणों को किया जागरूक
डिप्टी कमिश्नर अरविन्दपाल सिंह संधू ने जिला प्रशासन और रेड क्रास सोसायटी के सहयोग के साथ चलाई जा रही “साडी रसोई’’ का दौरा करके प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंंने जरूरतमंद लोगों को “साडी रसोई’’ में नाममात्र कीमत पर मुहैया करवाए जा रहे खाने की गुणवत्ता का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर ने “साडी रसोई’’ में पहुंचकर खाना बनाने वाली जगह और राशन का विशेष तौर पर निरीक्षण किया। उन्होंंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम रेट पर बढ़िया खाना मुहैया करवाना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंंने रसोई में कार्यशील समूह अमले को कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को साफ-सुथरा और उच्च गुणवत्ता वाला खाना मुहैया करवाने में कोई लापरवाही न इस्तेमाल की जाए। सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी सुभाष अरोड़ा ने बताया कि रसोई के साथ जुड़े मेंबर नरेश जुनेजा और कुविन्दर दहूजा द्वारा “साडी रसोई’ को 10-10 हजार रुपए के चेक भेंट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2017 से शुरू की गई जिला स्तरीय “साडी रसोई’’ से अब तक 3लाख 48 हजार 74 लोग खाना खा चुके हैं। इस दौरान एसडीएम फाजिल्का सुभाष खटक, सहायक कमिश्नर पूनम सिंह, ओम प्रकाश सेतिया, मनीष कटारिया, पवन भठेजा, नरेश जुनेजा के अलावा “साडी रसोई’’ के साथ जुड़े अन्य अलग-अलग संस्थाओं और एसोसिएशनों के मेंबर मौजूद थे।
दूसरों से पहले सोचने के अपने फायदे हैं
कई इतिहासकारों को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले का गाडरवारा 1901 में मराठा साम्राज्य के मुख्यालय के रूप में याद होगा, जहां केवल 6,198 लोग रहते थे। अगले 110 वर्षों में यहां की जनसंख्या बढ़कर 60,000 हो गई और इसे रजनीश (ओशो) के बचपन के घर के रूप में जाना जाने लगा। लेकिन, जब मैं इस रविवार को यहां कुछ घंटे ठहरा, तो मैंने यहां कई नई संस्कृतियां देखीं। जैसे कि जब मैं एक होटल में मीटिंग के लिए गया था, तब वहां एक घंटे में तीन जन्मदिन के केक काटे गए और कॉलेज जाने वाले युवा लड़के-लड़कियां कोरस में जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। स्टेशन रोड पर सरसरी निगाह और कुछ निवासियों से बात करने पर पता चला कि कैसे वह शहर जिसका वर्णन करना मुश्किल रहा है, आधुनिक दुनिया को अपना रहा है और साथ ही उन महिलाओं को भी प्रोत्साहन दे रहा है, जिनमें उच्च आकांक्षा और प्रगति की भूख है। कुछ महिलाएं ऐसी हैं जो छोटे से एक कमरे में अपना व्यवसाय चला रही हैं, तो कुछ ऐसी हैं जिनके अंदर खुद को साबित करने की आग है।
इससे मुझे हैदराबाद में 37 साल पहले शुरू हुए एक बिजनेस की कहानी याद आई, जो मैंने हाल ही में पढ़ी थी। यह व्यवसाय युवा बहनों ने तब शुरू किया था, जब ‘ग्रूमिंग’ और ‘स्टाइलिंग’ आम बात नहीं थी, खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति तेलुगु फिल्मों के शोबिज या आतिथ्य उद्योग से न जुड़ा हो। उन दिनों ब्यूटीशियन बनना कठिन हुआ करता था। लेकिन आत्मविश्वास और माता-पिता के सहयोग के साथ, चार बहनों, अनुराधा चेप्याला, पोल्सानी अन्नपूर्णा और जुड़वां बहनें तक्कल्लपल्ली अनुपमा और अनिरुद्धा मिर्यला ने न केवल हैदराबाद में बल्कि, सिकंदराबाद तक में सौंदर्य व्यवसाय का चेहरा बदल दिया।
एक गैरेज में उन्होंने ब्यूटी पार्लर शुरू किया। ये विचार उन्हें उनके पिता तिरुपति राव ने दिया था जो उस वक्त नगरपालिका आयुक्त थे। लड़कियों ने पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ सौंदर्य उद्योग में अपनी रुचि को भी पूरा किया। जब अनुराधा और अन्नपूर्णा ने अपने तिलक नगर स्थित घर के गैरेज में ब्यूटी सैलून ‘अनूस’ शुरू किया, तो कॉलोनी में उत्सव मनाया गया। अधिकांश निवासी उनके परिचित थे और अपनी बेटियों को दुल्हन के मेकअप, वैक्सिंग और फेशियल के लिए ले लाते थे। शुरुआत में उनके ग्राहक कम थे, लेकिन संख्या बढ़ती गई। फिर उनकी दो कजिन बहनें भी उनके साथ जुड़ गईं और उन्हें बड़ी जगह की जरूरत पड़ी। उन्होंने अपने घर के एक हिस्से में सैलून को विस्तार दिया। सबसे बड़ी बात यह थी कि उन्होंने अपने अंकल-आंटियों द्वारा दी गईं बुरी टिप्पणियों को अनसुना कर दिया था। उनका कहना था कि लड़कियां दूसरों के बाल नहीं काटतीं! शादी होने के बाद चारों बहनें हैदराबाद और सिकंदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में चली गईं और वहां उन्होंने अपनी शाखाएं शुरू कीं। बहनों ने सौंदर्य का कौशल सिखाने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों में दाखिला लिया और इस कला में महारत हासिल की। अब अनिरुद्धा अमेरिका में रहती हैं और उन्होंने फ्लोरिडा में ‘अनूस’ की शाखा खोली है। आज, लगभग 500 लड़कियां उनके संस्थानों में नौकरी कर रही हैं। परिवार के लिए इस ब्रांड को बनाने में कई साल लग गए और वो आज भी उसी जुनून के साथ काम कर रही हैं। अन्नपूर्णा का ही उदाहरण ले लीजिए, जो अब दादी बन चुकी हैं, इसके बावजूद अगर वो सुबह 9 बजे काम के लिए न निकलें तो उन्हें अपने पिता से डांट पड़ती है। जाहिर है बेटियां अपने 85 वर्षीय पिता, जो कि सख्त नगरपालिका आयुक्त रह चुके हैं, उनसे ही प्रेरित होती हैं।
नशीली गोलियों सहित पकड़ा आरोपी जेल भेजा
अबोहर| थाना बहाववाला की पुलिस ने गश्त के दौरान 1500 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा न्यायाधीश दलीप कुमार की अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। पुलिस के अनुसार गांव हिम्मतपुरा लिंक रोड पर गश्त के दौरान उन्होंने सामने से आ रही एक कार को शक के आधार पर रोककर तालाशी ली तो उसमें सवार संगरिया के गांव चक्क हीरां सिंह वाला निवासी वकील सिंह को 1500 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया।
बहू से मारपीट करने पर पति व सास पर केस दर्ज
फाजिल्का |थाना सदर पुलिस ने दहेज की खातिर की बहू की मारपीट करने वाले पति व सास पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनको परमजीत कौर वासी नहर कालोनी फाजिल्का ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसके परिजनों ने उसकी शादी बलदेव सिंह वासी मुहार सोना उर्फ नाकीके के साथ हुई थी। उस समय परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था किंतु दहेज के लोभी उसका पति व सास हर समय उसे ताने मारते रहते थे तथा और दहेज लाने के लिए उसे तंग परेशान व मारपीट करते रहते थे।
7 किलो पोस्त सहित पकड़े ट्रक ड्राइवर को भेजा जेल
अबोहर| थाना खुइयांसरवर की पुलिस ने 7 किलो पोस्त सहित गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर को एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए हैं। गांव कल्लरखेड़ा में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने राजस्थान की ओर से आ रहे एक ट्रक रोककर तालाशी ली तो उसमें से 7 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान तरनतारन के गांव कोटदाता निवासी बलविंद्र सिंह के रूप में हुई।
हमला करने वाले 7 लोगों पर केस दर्ज
जलालाबाद| थाना अमीरखास पुलिस ने हमला करने वाले 7 आरोपियों को नामजद किया है। जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि उनको सुरिंदर सिंह वासी छांगा राय उताड़ ने बयान दर्ज करवाए थे कि बाइक पर कपड़े बेचने का काम करता है। 4 मार्च को जलालाबाद से अपने गांव छांगा राय उताड़ बाइक पर जा रहा था। जब वह गांव पीर मोहम्मद के बस अड्डे से थोड़ा आगे पहुंचा तो 3 मोटरसाइकिलों पर सवार व्यक्तियों ने आते ही उसे रॉड व बेसबेट से पीटना शुरू कर दिया और उसका मोबाइल व 7000 रुपए नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। उसके भाई गुरमीत सिंह ने उसे जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
हवलदार के 3 बच्चों से सवा 11 लाख की ठगी करने के आरोपी पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज|फाजिल्का
थाना सिटी पुलिस ने हवलदार के तीन बच्चों से सवा 11 लाख की ठगी मारने वाले आरोपी पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी शिमला रानी ने बताया कि उनको पंजाब पुलिस के हवलदार एचसी प्यारा सिंह वासी आर्मी रोड फाजिल्का ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसके तीन बच्चे जिसमें लड़का जोनपाल, लड़की वीनस रानी और छोटी लड़की हरजिंदर है। उसकी लड़की वीनस रानी पंजाब पुलिस में भर्ती हुई थी तथा इस समय जिला फाजिल्का में नौकरी कर रही है किंतु उसका लड़का जोनपाल और लड़की हरजिंदर जोकि बेरोजगार हैं। इस दौरान उसकी पहचान रजिंदर सिंह वासी थेह कलंदर से हो गई। जिसने उसे बताया कि सुरजीत ज्याणी उसके नजदीकी हैं तथा जो भी काम कहे सुरजीत ज्याणी उसका काम करवा देते हैं। इस पर रजिंदर सिंह ने उससे 12 लाख रुपए मांगे और कहा कि 2017 तक उसे नौकरी पर लगवा देगा। जिस पर उसने उसे 3 लाख रुपए 7 मार्च को दे दिए व बाकी पैसे सितंबर माह में देने का करार किया। 12 सितंबर 2017 को उसने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर (पीबी05टी4673) जिसकी कीमत सवा 6 लाख बनती है तथा रजिंदर सिंह से कहा कि बाकी के 50 हजार रुपए वह उसे जल्दी दे देगा। इस पर रजिंदर सिंह ने जल्दी ही वह उसका काम करवा देगा। दो साल तक एेसे ही टाल मटोल चलता रहा। 15 मार्च 2019 को वह उसकी प|ी गणेश रानी व उसका लड़का जोनपाल तीनों गांव थेह कलंदर में उसके घर गए और अपने पैसे वापस मांगे तो उक्त आरोपी उसके साथ झगड़ा करने लग और कहा कि यदि वह फिर उसके पास पैसे मांगने आया तो उस पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा देगा जिस पर वह बिना कुछ बोले वहां से आ गए तथा इस संबंधी एसएसपी व आईजी पुलिस को लिखित शिकायत दी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने रजिंदर सिंह उर्फ राजबिंदर सिंह वासी थेह कलंदर पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कोरोनावायरस से बचने के लिए हाथों को खाना खाने से पहले जरूर धोएं
भास्कर न्यूज|अबोहर
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू एवं सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ. सुरिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर सीएचसी सीतो गुन्नो के एसएमओ डॉ. रवि बांसल के नेतृत्व में गांव भागू में ग्रामीणों को कोरोना वायरस संबंधी जागरूक किया गया। ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर सुनील टंडन ने बताया कि कोरोना वायरस बीमारी विश्व के बहुत से देशों में पैर पसार चुकी है।
अगर किसी को लगातार खांसी, बुखार या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। इस बीमारी में घरेलू नुस्खे नही अपनाने चाहिए। इसके साथ ही वायरस से बचने के लिए दिनभर जिन लोगों से संपर्क करते हैं, उनसे हाथ न मिलाएं, खांसते व छींकते समय अपने मुंह पर रुमाल रखे, भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें, मुंह पर मास्क पहनकर रखे, कुछ भी खाने पीने से पहले तथा कुछ भी काम करने पर अपने हाथों को बार-बार 20 सेकंड तक जरूर धोएं।
विधायक ने सिविल अस्पताल का दौरा कर प्रबंधों का लिया जायजा
भास्कर न्यूज| अबोहर
चीन के बाद भारत में भी कुछ मरीजों में कोरोनावायरस के लक्ष्ण पाए जाने के बाद जहां पंजाब में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। वहीं अबोहर विधायक ने स्थानीय सरकारी अस्पताल का दौरा कर यहां पर कोरोनावायरस जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। विधायक ने इस मौके पर अस्पताल के डाॅक्टरों के साथ बैठक कर जरूरी विचार-विमर्श भी किया। विधायक ने कहा कि बेशक अबोहर में कोरोनावायरस का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग फिर भी पूरी तरह से सतर्क रहे।
विधायक नारंग ने अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का दौरा किया। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद अस्पताल के एसएमओ डॉ. युधिष्टिर चौधरी ने उन्हें बताया कि अगर आइसोलेशन वार्ड में कोरोनावायरस का कोई भी मरीज आता है तो उसकी जांच कर प्राथमिक उपचार किया जाएगा। इधर विधायक नारंग ने कहा कि क्षेत्र वासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अबोहर में कोई भी व्यक्ति कोरोना से ग्रस्त नहीं है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सलाह देते हुए कहा कि खांसते-छींकते समय रुमाल या नैपकिन का प्रयोग करें और सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहें। इस मौके पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक छाबड़ा, दक्षिण मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे ।
दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने का काम सिविल अस्पताल में जारी
फाजिल्का|स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने का काम सिविल अस्पताल में जारी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फाजिल्का के जिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व वीरवार को दिव्यांग लोगों के सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। इसके अलावा अबोहर हलके के लोगों की सुविधा को देखते हुए डॉ. विकास गांधी की ड्यूटी अबोहर के सिविल अस्पताल में हर महीने के आखिरी शुक्रवार को लगाई गई है। इसके अलावा लकवा ग्रस्त व मानसिक राेगों के शिकार लाेगों के सर्टिफिकेट हर गुरुवार को बनाए जाते हैं।
आज बिजली बंद रहेगी
फाजिल्का| शहरी उपमंडल फाजिल्का अंतर्गत अबोहर रोड फीडर में पुरानी लाईन डिस्मेंटल करने से 12 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अबोहर रोड फीडर से चलने वाले सारे एरिये की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
एएसआई हंसराज व रमेश बने सब-इंस्पेक्टर
फाजिल्का| अबोहर। एसएसपी फाजिल्का हरजीत सिंह ने थाना सदर अबोहर में तैनात एएसआई हंसराज व सीआईए स्टाफ के एएसआई रमेश कुमार को दूसरा स्टार लगाकर सब-इंस्पेक्टर नियुक्त किया। दोनों पुलिस अधिकारियों को डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरदयाल सिंह मान द्वारा सबइंस्पेक्टर के नियुक्ति पत्र जारी किए गए। दोनों सब-इंस्पेक्टर को पुलिस उच्चाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई।
अकाली-भाजपा के मौजूदा पार्षद राजिन्द्र परूथी परिवार सहित कांग्रेस में शामिल
जलालाबाद| शहर के वार्ड नं. 9 से अकाली-भाजपा के समर्थक एवं मौजूदा पार्षद मंगलवार को विधायक रमिंदर सिंह आंवला एवं उद्योगपति जसबीर सिंह आंवला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इसे लेकर पार्षद राजेन्द्र परूथी द्वारा अपने कामकाजी स्थान पर बैठक रखी गई। इस दौरान जरनैल सिंह मुखीजा, सुभाष मुखीज प्रधान दोधी यूनियन, काका कंबोज, हरीश सेतिया, कप्तान छाबड़ा, बिट्टू सेतिया, विक्की धवन, लवली फुटेला, दविंदर कुक्कड़, सुरेन्द्र बत्तरा, डॉ. विमल खन्ना, दर्शन वाट्स, पप्पू दूमड़ा, अमन मुखीजा, अशोक नरूला, जोनी आंवला, सचिन आवला, डा. शिव छाबड़ा. सतपाल गिल्होत्रा, हैप्पी गिल्होत्रा, अमित कुमार, अश्विनी कुक्कड़ के अलावा बड़ी गिनती में कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।
मानव सेवा समिति के सेवादारों ने मनाई होली
अबोहर|समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति के सेवादारों तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा होली का पर्व धूमधाम मनाया गया। जिसके तहत संस्था द्वारा चलाई जा रही मानवता की दीवार से ध्वज यात्रा निकाली गई, जोकि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री संकटमोचन खाटूश्याम मंदिर आलमगढ़ में पहुंची। जिसमें सभी सदस्य हाथों में बाबा की ध्वज फहराते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की बरसात करके होली का पर्व मनाया। संस्था के सेवादार सुभाष मानव ने बताया कि यह ध्वज यात्रा स्थानीय भक्त सिंह चौक, सदर बाजार, श्री गंगानगर रोड़ से होती हुई खाटू श्याम मंदिर आलमगढ़ में पहुंची। जहां पर सभी सदस्यों ने खाटूश्याम के चरणों में नतमस्तक होकर ध्वज फहराया और फूलों की बरसात की। इसके अलावा ढोल नगाड़े पर सेवादारों ने नाच-नाच कर खाटूश्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बच्चों ने होली पर की खूब मस्ती
जलालाबाद| देश भर में होली का त्योहार जहां धूम-धाम से मनाया गया वहीं शहर में भी होली की धूम रही। बाजारों मेें बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े रंग और पिचकारियां खरीदते देखे गए, वहीं युवाओं ने टोलियां बनाकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया। रंगों के इस त्योहार में इस बार कोरोनावायरस का भी भय रहा। कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया और उन्हें डर था कि कहीं बच्चे बीमार न हो जाएं। लेकिन ज्यादातर बच्चे गलियों में होली खेलते नजर आए और होली के रंगों के साथ खूब आनंद लिया।
मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए 9190000071 पर मिस्ड कॉल करें
साडी रसोई से तीन लाख 48 हजार से ज्यादा लोग खा चुके हैं अच्छा खाना : डीसी संधू
आज-कल इन गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिमनेवाला में एसएमसी कमेटी के 3 कमरों की रखी नींव
भास्कर न्यूज|फाजिल्का
सिविल सर्जन डाॅ. सुरिन्द्र सिंह के दिशा-निर्देशों और सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. बबीता के नेतृत्व में ब्लाॅक अंतर्गत अलग-अलग गांवों में कोरोनावायरस के लक्षणों, इससे बचाव और परहेज के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कुछ सावधानियों के साथ इससे बचा जा सकता है। डाॅ. बबीता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के निर्देशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति जो पिछले दिनों में चीन दौरे पर गया हो, चीन के रास्ते से भारत आया या शक्की मरीज के संपर्क में आया है, परिवारों के साथ संपर्क रखकर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि बीमारी के लक्षण नहीं हैं, तो भी दो सप्ताह तक घर से बाहर या अन्य लोगों के संपर्क में न जाएं। डाॅ. बबीता ने बताया कि कोरोनावायरस बीमारी के लक्षणों, इससे बचाव और परहेज के बारे में लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक किया जा रहा है। मेडिकल अधिकारी डाॅ. राजनदीप टुटेजा और बीईई हरमीत सिंह ने बताया कि इस वायरस के मुख्य लक्षण बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, थकावट, सिरदर्द और निमोनिया होना है। ऐसे लक्षण होने पर तुरंत माहिर डाॅक्टर से इलाज करवाना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति में ये लक्षण हों तो उससे दूरी बनाकर रखें, खांसी करते या छींकने समय पर नाक और मुंह को रुमाल के साथ अच्छी तरह ढंककर रखना चाहिए, अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन और साफ पानी से बार-बार धोना चाहिए।
एसएमओ के साथ आइसोलेशन वार्ड का दौरा करते विधायक अरुण नारंग।
हैप्पी बर्थडे/ मैरिज एनिवर्सरी**
फािजल्का . जलालाबाद . अबोहर**
तीर्थ राम-ऊषा रानी
हरगुन
एकम
फंडा यह है कि  बाजार में हमेशा पहले शुरुआत करने का फायदा मिलता है। फिर चाहे बात गैरेज से शुरू होने वाले एक छोटे से व्यवसाय की हो या करोड़ों के निवेश के साथ शुरू हुए बड़े व्यवसाय की।
**
एन. रघुरामन
मैनेजमेंट गुरु
raghu@dbcorp.in
 
साडी रसोई में खाना खाने वाले लोगों से बात करते डीसी संधू।
इस नेक कार्य के लिए समाजसेवकों ने 20 हजार रुपए के चेक किए भेंट
सरकारी नौकरी लगवाने का दिया झूठा आश्वासन
विधायक के साथ चर्चा करते हुए शेर सिंह घुबाया के साथ सुखबीर सिंह आवला, जतिन आवला व अन्य।
अबोहर|पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के 66 केवी रत्ता टिब्बा सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए वीरवार व शुक्रवार को होने विशेष रख-रखाव के कार्य के दौरान पॉवरकॉम की अबोहर स्थित सब-डिवीजन नं 3 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पावरकॉम की सब डिवीजन 3 के एसडीओ विजय अनेजा ने बताया कि 66 केवी रत्ता टिब्बा सब स्टेशन का पावर ट्रांसफार्मर बदलने से वीरवार व शुक्रवार को 11 केवीगद्दाडोब फीडर, रत्ता टिब्बा फीडर, ताजा पट्टी यूपीएस फीडर, धारांगवाला एपी, कर्मपट्टी एपी तथा कुंडल एपी फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गांव रत्ता टिब्बा, कर्मपट्टी, कुंडल, रामगढ़, भंगाला, गद्दांडोब, धरांगवाला, मुरादवाला, ताजापट्टी व रूहेडियांवाली के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
फाजिल्का| जिला फाजिल्का के गाँव चिमनेवाला में समग्र शिक्षा अभियान के तहत चेयर पर्सन प्रवीण कौर एस.एम.सी. कमेटी द्वारा तीन कमरों की नींव रखी गई। इस मौके प्रिंसीपल रेनू बाला ने बताया कि उक्त तीन कमरों का निर्माण किया जाना है इस संबंध में एस.एम.सी. कमेटी की मीटिंग रखी गई है। इस मौके स्कूल मैनेजमैंट कमेटी मैंबर्स बलदेव सिंह, अलीवर मसीह, राजविंदर कौर, शांति बाई और गाँव चिमनेवाला से गणमान्य सज्जन प्रदीप सिंह ब्लॉक कमेटी वाइस चेयरमैन, अमरशीर सिंह, सुरजीत सिंह, नछत्तर सिंह, राजपाल सिंह, बख्शीश सिंह, लाहौर सिंह, सुनीता रानी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके प्रिंसीपल रेनू बाला ने समूह एस.एम.सी. कमेटी मेंबरों और गणमान्य सज्जनों का धन्यवाद किया।
03
बठिंडा, वीरवार 12 मार्च, 2020 |
9466733399 (फिरोजपुर), 9815575366 (मुक्तसर)
जन्मदिन और सालगिरह की तस्वीरें मुफ्त छापी जाती हैं।