पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपभोक्ताओं को अधिकारों की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अबोहर|अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला फाजिल्का व जिला श्री मुक्तसर साहिब की ओर से एक संयुक्त बैठक गली नं 6 में शनिदेव मंदिर के निकट स्थित आर्य महिला परोपकारिणी सभा में रखी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उत्तर भारत के संगठन मंत्री अशोक गर्ग व प्रदेश महासचिव डॉ. एस.बी. पान्धी, उपभोक्ता आन्दोलन के चेयरमैन सतपाल खारीवाल विशेष तौर पर पहुंचे। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने वाली डॉ. ममता तनेजा को महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्राइवेट स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ भी आवाज उठाई गई तथा नगर की सफाई व्यवस्था पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हनुमान दास गोयल, जिला महासचिव उमेश बांसल गोटे वाले, अनिल कुमार, चंद्र मोहन ओझा, कृष्ण भार्गव, डॉ. विशाल तनेजा, गुरचरण सिंह, कृष्ण चुघ, तरुण बांसल, ब्रह्मानंद मंगल, ताराचंद, मयंक बांसल आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...