- Hindi News
- National
- Firozpur News Investigation Will Be Done To Rent The House Drm Sought Report
आवास को किराये पर चढ़ाने संबंधी होगी जांच, डीआरएम ने मांगी रिपोर्ट
अब तक दिए जा चुके हैं 1200 जीपीएस ट्रैकर डिवाइस
जोनल कांट्रैक्ट कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से चलाने के लिए शुक्रवार को मंडल कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के सभी अधिकारी तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे। डीआरम ने कहा कि सभी पुराने कांट्रेक्ट मई, 2020 तक कंप्लीट हो जाने चाहिए व नए कांट्रेक्ट की प्लानिंग तुरंत की जाएं।
डीआरएम ने कहा कि मंडल में रेलवे आवास को किराया पर लगाया जा रहा है। इसकी जांच कर आरोपी कर्मचारी की रिपोर्ट बनाकर उसके सम्बन्धित अधिकारी को भेजें ताकि उस पर उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि मंडल में जो भी स्ट्रक्चर है उसको जल्द से जल्द नष्ट करें। इस बैठक में एडीआरएम एन के वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता सी दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता अनुराग कुमार, सुशील कुमार, अमित कुमार, अभिनव गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यात्रियों की सुरक्षा व ट्रेन संचालन में सुधार लाने के लिए डीआरएम ने जीपीएस ट्रैकर डिवाइस किया लांच
फिरोजपुर| शुक्रवार को फिरोजपुर मंडल में यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रेन संचालन में सुधार लाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल द्वारा जीपीएस ट्रैकर डिवाइस लांच किया गया। मंडल के सभी कीमैन, पेट्रोलमैन को जीपीएस आधारित ट्रैकर डिवाइस दिया जा रहा है। अब तक 1200 जीपीएस ट्रैकर डिवाइस दिए जा चुके हैं। जिसके पास जीपीएस डिवाइस होगा उसकी लोकेशन हर समय विभाग के अधिकारी व कंट्रोल रूम के पास
उपलब्ध रहेगी। जीपीएस ट्रैकर के साथ एक छोटा उपकरण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर ट्रैक में कहीं कोई खराबी है या उन्हें कोई खतरा है तो गश्त करने वाला कर्मचारी, संबंधित पीडब्लूआई को तुरंत सूचित करेंगे। यह जानकारी कंट्रोल रूम, स्टेशन मास्टर को अविलम्ब भेजी जाएगी जिससे रेल दुर्घटनाओं को कम करने व उनको रोकने में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
रेलवे के अधिकारी बैठक में भाग लेते हुए।