पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिरोजपुर में 10 और अमृतसर में 5 बेड के आइसोलेशन वार्ड बने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस, संक्रमण के फैलने को ध्यान में रखते हुए, जो कि भारत के कई शहरों में तथा विश्व के कई देशों में अपने पैर पसार चुका है। फिरोजपुर रेलवे मंडल ने इस बीमारी से बचने के लिए काफी प्रबंध किए हैं। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि पूरे मंडल में कोरोना वायरस बीमारी के बारे में तथा उससे बचाव के बारे में भी सूचना संबंधी पोस्टर सभी प्रमुख स्थान जैसे रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों, स्कूलों इत्यादि में लगा दिए गए हैं। सभी प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा प्रभारी, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से वार्तालाप कर उन्हें इस वायरल बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे है। इससे कॉलोनियों तथा कार्यालयों में लोगों के बीच इस बीमारी के फैलने से बचाव करने में सहायता मिलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर संगरोध उद्देश्य के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तरों को चिह्नित किया गया है ताकि रोगियों को अलग रखा जा सके जिससे संक्रमण अन्य व्यक्तियों में न फैले। डिविजनल अस्पताल फिरोजपुर में 10 बिस्तरों का तथा सब डिविजनल अस्पताल, अमृतसर में 05 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है ताकि यदि आवश्यकता हो तो रोगियों का ईलाज हो सके। बचाव के उपस्करों जैसे मास्क, दस्ताने, आई शील्ड इत्यादि स्टॉक में उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की विपरीत स्थिति से बचा जा सके।

रेलवे के डिवीजन अस्पतालों में बनाए गए वार्ड

खबरें और भी हैं...