- Hindi News
- National
- Malot News Jai Baba Ramdev Seva Society Made Jagran Devotees Walk On The Hymn 39runiche On Your Earth I Will Go Wari Wari39
जय बाबा रामदेव सेवा सोसायटी ने कराया जागरण, ‘रुनीचे तेरी धरती पर मैं जाऊं वारी-वारी’ भजन पर झूमे श्रद्धालु
स्थानीय नई अनाज मंडी में जय बाबा रामदेव सेवा सोसायटी द्वारा बाबा जी की अपार कृपा व संगतों के प्यार तथा सहयोग के साथ 12वां बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण करवाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान जगदीप सिंह काका बराड़ व जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सुभाष कुमार विशेष तौर पर पहुंचे।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा जी का विशाल जागरण करवाया गया। जागरण के दौरान बीकानेर से नरेश पवार व मुक्तसर से नीटा गगनेजा द्वारा बाबा जी के सुंदर भजनों का गुणगान किया गया। इस दौरान नरेश पवार द्वारा ‘रंग बरसे बाबा जी दरबार’, ‘रुनीचे तेरी धरती पर मैं जाऊं वारी वारी’, ‘नीले घोड़े पर सवार आवे मेरों बाबो रामदेव’ आदि भजनों का गुणगान कर संगतों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान लंगर की सेवा मुक्तसर लंगर कमेटी, जोड़ों व पार्किंग की सेवा नर नारायण सेवा सम्मति द्वारा निभाई गई। इस मौके पर पुजारी बसंती जी महाराज मलोट वाले, पुजारी पवन कुमार, ब्रिज लाल, अश्वनी कुमार, बिहारी लाल, राज कुमार, लक्ष्मण दास, मंगत राम, परमजीत पम्मा बाबा, नंद किशोर, कुलवंत कुमार, पप्पू, चरणजीत सिंह, विनोद कुमार आदि बड़ी संख्या में सेवादार व संगत उपस्थित थी।
अनाज मंडी में आयोजित जागरण में आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान जगदीप सिंह काका बराड़ को सम्मानित करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष।