- Hindi News
- National
- Abohar News Jai Ma Chintpurni Celebrates Foundation Day Of Cycle Tour Association
जय मां चिंतपूर्णी साइकिल यात्रा संघ का स्थापना दिवस मनाया
जय मां चिंतपूर्णी साइकिल यात्रा संघ के प्रधान संजीव गिल्होत्रा के मार्गदर्शन में संस्था का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के प्रेस सचिव प्रवीण जुनेजा ‘काका’ ने बताया कि गोशाला प्रांगण में गो माता को सवामणि का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जय मां चिंतपूर्णी साइकिल यात्रा संघ के प्रधान गिल्होत्रा व प्रैस सचिव काका ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले वर्षों से विभिन्न स्थानों पर महामाई के जागरण करने सहित अन्य समाजसेवा के प्रकल्पों में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है। उन्होंने बताया कि जागरण के दौरान एकत्रित होने वाली धनराशि के माध्यम से चिंतपूर्णी दरबार (हिमाचल प्रदेश) में प्रत्येक वर्ष जून महीने में 4 दिवसीय भंडारे सहित श्रद्धालुओं के लिए विशेष मेडिकल शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष अगस्त महीने में अबोहर से चिन्तपुर्णी, ज्वाला, कांगड़ा व चामुंडा दरबार तक साइकिल यात्रा का आयोजन भी होता है। कार्यक्रम में रजत मिड्ढा, विकास अंगी, मुन्ना हलवाई, मोनू कालड़ा, वरूण बावा, रोशन मिगलानी, चरणदास सैन, मनोज वधवा, सुनील कालड़ा, राकेश, रमेश कंबोज मौजूद थे।