पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalalabad News Jalalabad Firozpur Fazilka And Shri Muktsar Sahib Will Get Clean Water

जलालाबाद, फिरोजपुर, फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब को मिलेगा साफ पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुबाया समर्थकों ने मीटिंग में कामकाज को प्राथमिकता देने की कही बात

रविवार देर सायं पूर्व सांसद शेेर सिंह घुबाया के समर्थकों द्वारा उनके शहरी प्रतिष्ठान पर मीटिंग रखी गई। जिसमें शेर सिंह घुबाया, रमिंदर सिंह आवला विधायक, सुखबीर सिंह आवला, जतिन आवला विशेष तौर पर पहुंचे। इसके अलावा स्पोक्समैन राज बख्श कम्बोज, चेयरमैन र| सिंह, राम सिंह नूरपुरा, बलकार सिंह धरमूवाला, बलबीर सिंह, हैपी संधू, प्राण नाथ, नीला मदान, मदन भट्टी, मीनू बराड़, शंटी कपूर, कुलवंत सिंह, पूर्व चेयरमैन करनैल सिंह, ओम सिंह पूर्व सरपंच, देसा सिंह, अर्जुन सिंह, गुरदीप सिंह, बिट्टू जमालके ब्लॉक समिति मेंबर, सोनू दरगन, शंटी गांधी, राजीव पसरीचा, मिंटू कमरा, मा. जोगिन्द्र सिंह मौजूद थे। इस मौके शेर सिंह घुबाया ने हलके के लोगों की समस्याओं के बारे में विधायक रमिंदर आवला को अवगत करवाया जिसमें ममदोट मायनर और लाधुका मायनर आ रहे दूषित पानी को जल्दी हल करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि हुसैनीवाला हेड की जगह उक्त नहरों में बाला जी हेड का पानी छोड़ा जाए। इसके अलावा उन्होंने रोजगार देने के लिए सरकार से कोई बड़ी फैक्टरी लाने की मांग की। इसके अलावा घुबाया ने समर्थकों के काम-काज को प्राथमिकता देने को कहा। उधर रमिंदर सिंह आवला ने दूषित पानी के बारे में कहा कि मैंने विधान सभा में यह मुद्दा उठाया है अकेले जलालाबाद के लिए नहीं जिला फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और कई जिलों के लिए भी साफ पानी को लेकर मांग उठाई है जिस पर सीएम साहिब की तरफ से 648 करोड़ रुपए बूढ़े नाले के लिए पास किया जिसके साथ हमें गंदे पानी से निजात मिलेगा और साफ पानी इन जिलों को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...