पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Abohar News Jaspreet Kaur Ranked Fourth In Punjab University In Msc Physics

जसप्रीत कौर का एमएससी फिजिक्स में पंजाब यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर| देव समाज काॅलेज फाॅर वुमेन फिरोजपुर शहर शिक्षा के क्षेत्र में नित्त ये आयाम स्थापित कर पूरे प्रदेश में फिरोजपुर का नाम रोशन कर रहा है। काॅलेज की सचिव डाॅ. मधु पराशर व कार्यकारी प्रिंसिपल नवदीप कौर ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित की गई एमएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए काॅलेज की छात्रा जसप्रीत कौर ने युनिवर्सिटी स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर काॅलेज के साथ साथ पूरे फिरोजपुर व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

डाॅ. मधु पराशर ने बताया कि छात्रा जसप्रीत कौर ने एमएससी फिजिक्स के तीसरे सेमेस्टर में 79.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में चौथा स्थान हासिल किया हैै। जो कि काॅलेज व छात्रा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन के लिए पूरे फिजिक्स विभाग को बधाई का पात्र भी बताया। परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस गिल ने बताया कि छात्रा जसप्रीत कौर पहले भी ऐसे उच्च स्थान हासिल करती रही है। उन्होंने इसके लिए छात्रा की कड़ी मेहनत की सराहना की। साथ ही फिजिक्स विभाग के सभी अध्यापकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी अध्यापक समय समय पर छात्राओं को आगे बढ़ने व पढ़ाई में आने वाली समस्याओं का निवारण करने में सदैव तत्पर रहते है ।
खबरें और भी हैं...