- Hindi News
- National
- Fazilka News Khushboo Got First Place In Merit List Of Punjab University
खुशबू ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में पाया पहला स्थान
अबोहर| बीएसी (एग्रीकल्चर) के समेस्टर एक परीक्षा परिणामों में स्थानीय डीएवी कॉलेज ने पंजाब विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में 7 स्थानों पर कब्जा कर लिया। प्राचार्य डा. राजेश कुमार महाजन ने बताया कि छात्रा खुशबू ने विश्वविद्यालय में पहला, लोमस व जाह्नवी मोंगा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। समीर फुटेला ने छठा, वर्षा रानी ने आठवां, अंजलि ने नौवां और शरणदीप ने दसवां स्थान हासिल कर कॉलेज के गौरवशाली इतिहास की आवृत्ति की। उन्होंने छात्रों की सफलता पर कहा कि डीएवी कॉलेज के विद्यार्थी लगातार मैरिट सूची में नाम दर्ज करवाकर क्षेत्र के गौरव में वृद्धि कर रहे हैं।