- Hindi News
- National
- Malot News Kuldeep Ma Of Maharaja Ranjit Singh College Finished First In Ma Punjabi With 6725 Marks
महाराजा रणजीत सिंह काॅलेज का कुलदीप एमए पंजाबी में 67.25 अंक लेकर प्रथम
महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज मलोट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए गए एमए पंजाबी पहले सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंजाबी विभाग के मुखी धर्मवीर ने जानकारी देते बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों कुलदीप सिंह ने 67.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, रजनदीप कौर ने 66.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, पूजा रानी 65.75 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की मैनेजमेंट के चेयरमैन मनदीप सिंह बराड़, महासचिव लखविंदर सिंह रोहीवाला, सचिव प्रितपाल सिंह गिल, प्रबंधकीय सचिव दलजिंदर सिंह बिल्ला संधू, वाइस प्रिंसिपल सुखदीप कौर ने मैरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को मुबारक बाद देते बताया कि कॉलेज का परिणाम शानदा रहा। उन्होंंने जानकारी देते बताया कि एमए के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों अच्छी अंकों से पास हुए हैं और इससे सिर्फ कॉलेज का बल्कि उनके अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन भी हुआ है। उन्होंने पंजाबी विभाग के मुखी धर्मवीर, प्रो. रमनदीप कौर, प्रो. हिरदेपाल सिंह, प्रो. गुरबिंदर सिंह, प्रो. शरनजीत कौर को मुबारकबाद दी।