पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर|मानवता की सेवा को समर्पित फिरोजपुर वेलफेयर क्लब ने वीरवार को लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया। क्लब के चेयरमैन बबलजीत सिंह,प्रधान प्रवीण मल्होत्रा व महासचिव राजू खेड़ा ने बताया कि यह शव फिरोजपुर जीआरपी पुलिस ने उनके हवाले किया था। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। उन्हें यह शव फिरोजपुर रेलवे कैंट रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने से मिला। इस व्यक्ति की मृत्यु कुदरती तौर पर बताई गई। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया था, जिसकी पहचान न होने के कारण क्लब के सदस्यों कुलदीप मैनी, दीपक मेहता, रमनदीप सन्नी, अाशीष आर्य, बलराज ग्रोवर, विजय बजाज, अंकू, मनोज गुप्ता आदि सेवादारों ने जीरा गेट स्थित शिव बाड़ी शम शान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
खबरें और भी हैं...