- Hindi News
- National
- Abohar News Malkit Singh Sarbat Appointed Senior Member Of The Bhalasastha
मलकीत सिंह सरबत दा भलासंस्था के वरिष्ठ सदस्य नियुक्त
समाजसेवी डाॅ. एसपी सिंह ओबराए के मार्गदर्शन में संचालित सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला प्रधान महेंद्र सरस्वा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी के अनुसार पावरकॉम से रिटायर्ड एडिशनल एसई मलकीत सिंह सिद्धू वरिष्ठ सदस्य, जितेंद्र पाल सिंह रोमी वरिष्ठ उपप्रधान, जैतकंवर मानधनिया उपप्रधान, कुलजीत सिंह तिन्ना महासचिव, विनोद मलेठिया सहसचिव, सरबजीत सिंह कोषाध्यक्ष, राघव नागपाल प्रेस सचिव व सुखदेव सिंह बकैनवाला प्रोजेक्ट इंचार्ज होंगे। सुरजीत सिंह खालसा, सुखदेव सिंह समाघ, बलवंत सिंह बंटू व कमल किशोर शर्मा स्वागत कमेटी सदस्य, महावीर टांक फाईल इंचार्ज, विपन शर्मा, संदीप चुघ, जंगीर सिंह घोगा, गुरजीत सिंह बकैनवाला, मास्टर मदनलाल व ताराचंद वेरीफिकेशन कमेटी सदस्य तथा नंदलाल सोखल दवाई इंचार्ज बनाए गए हैं।