सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
फिरोजपुर|गांव बोतीया में हुए सड़क हादसा में एक व्यक्ति के घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में सतपाल सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव बहक फत्तू बस्ती इस्लामाबाद ने बताया कि उसके पिता मलूक सिंह पुत्र करतार सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गांव जा रहे थे । जब वो गांव बढ़िया वाला बाईपास पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात ने अपनी तेज रफ्तार व लापरवाही के साथ मोटरसाइकिल मे मारी जिससे उसके के पिता सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ जाने से बुरी तरह घायल हो गए। फरीदकोट में इलाज के दौरान मौत हो गई।