पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक अायाेजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेरोनावॉयरस के खतरे के मद्देनजर संदीप कुमार एडीसी जनरल मुक्तसर की अध्यक्षता में कार्यालय डीसी में रिव्यू बैठक हुई। इस बैठक में गोपाल सिंह एसडीएम मलोट, ओम प्रकाश एसडीएम गिद्दड़बाहाल, सिविल सर्जन डॉ. एचएन सिंह, मलकीत सिंह जिला शिक्षा अधिकारी, प्रोफेसर गोपाल सिंह सचिव जिला रेडक्रॉस संस्था, परमजीत सिंह डोड एसपी ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता में करते एडीसी ने जिले के विभिन्न विभागों को हिदायत की है कि काेरोना वॉयरस के खतरे को ध्यान में रखते पूरी सावधानी रखी जाएं। उन्होंने आगे कहा कि इस बीमारी के बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। सिविल सर्जन डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि इस बीमारी के लक्षणों के बारे में हर कोई जानकारी रखे।

खबरें और भी हैं...